जानिए क्या है शीघ्र पतन

शीघ्र पतन पुरुषों में पाई जाने वाली एक सामान्य समस्या है, जिसके कारण संभोग (सहवास) के समय पुरुष के वीर्य का उसकी इच्छा के पूर्व ही पात हो जाता है। सन् 2016 में किए गए एक सर्वेक्षण में ऐसा माना गया था कि तीन में से हर एक पुरुष को शीघ्र पतन की समस्या होती है।

यदि यह समस्या नियमित रूप से न होकर कभी-कभी हो, तो यह चिंता का विषय नहीं है। किंतु यदि यह नियमित रूप से हो रहा है, तो पुरुष को शीघ्र अति शीघ्र अपने चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। शीघ्र पतन को रैपिड इजैक्युलेशन भी कहा जाता है। शीघ्र पतन होने से स्त्री एवं पुरुष अपने संभोग से तृप्त नहीं हो पाते हैं। कई बार इससे रिश्तों में तनाव भी आ जाता है। यह समस्या मुख्यतः अट्ठारह से उनसठ वर्ष की आयु के पुरुषों में देखी जाती है। संभोग के समय स्त्री एवं पुरुष के चरम पर पहुंचने के पूर्व ही पुरुष के वीर्य का पतन हो जाता है, जिससे पुरुष एवं स्त्री संभोग के पूर्णतः आनंद नहीं ले पाते हैं, एवं तृप्त नहीं हो पाते हैं। कैसे होता है वीर्य का पतन? वीर्य के पतन की प्रक्रिया को मस्तिष्क ही नियंत्रित करता है। जब पुरुषों में काम उत्तेजना उत्पन्न होती है, तब यह संदेश उनके मस्तिष्क तक पहुंचाया जाता है। जब इस उत्तेजना में उचित रूप से वृद्धि हो जाती है, तब मस्तिष्क से उत्तरदायी अंगों को संदेश पहुंचाया जाता है, जिससे वीर्य मेढ्र (पीनिस) के बाहर आ जाता है अर्थात वीर्य का पतन हो जाता है। शीघ्र पतन की समस्या के बार ऐसे पुरूषों में देखी गई है जो स्तंभन दोष से भी पीड़ित होते हैं। पतन के पश्चात इरेक्शन समाप्त हो जाता है, जिससे यह समझना मुश्किल होता है कि समस्या शीघ्र पतन है या स्तंभन दोष।

शीघ्र पतन के मुख्य कारण:

1 सिरोटोनिन नामक हार्मोन पतन का समय निर्धारित करने के लिए उत्तरदायी हैं। इसकी वृद्धि से पतन का समय बढ़ जाता है एवं कमी से पतन का समय कम हो जाता है।

2 अवसाद

3 चिंता

4 ग्लानि

5 पूर्व में यौन शोषण का अनुभव

6 आत्मविश्वास की कमी

7 रिश्तों में तनाव 8 उम्र में वृद्धि से भी यह रोग हो सकता है

शीघ्र पतन का उपचार:

1 मनोचिकित्सा के द्वारा रोगी का उपचार किया जाए एवं उसे उचित दवाईयां दी जाएं।

2 एक उपचार प्रक्रिया के तहत कहा जाता है, यदि आपका साथी आपके लिंग को दबा दे, तब इरेक्शन कुछ समय के लिए खत्म हो जाता है। इससे इरेक्शन और पतन दोनों पर पुरुष का नियंत्रण बन जाता है और समस्या हल हो जाती है।

3 बाजार में कई प्रकार की "नम्बिंग क्रीम" उपलब्ध हैं। संभोग के बीस से तीस मिनट पूर्व, लिंग पर यह क्रीम लगा दें। संभोग के पांच से दस मिनट पूर्व इसे पानी से धो लें। ऐसा करने से लिंग मे शीघ्र पतन की समस्या दूर हो जाएगी।

Any question about sex, answered by those who should have the answers. Absolutely free!
Call now
1800-121-9555