क्या पुरुष सिर्फ सेक्स में रूचि रखते हैं?

ज्यादातर लोग मानते हैं कि पुरुषों की दिलचस्पी सेक्स में होती है, जबकि महिलाएं प्यार भरे आलिंगन और फोर प्ले को महत्व देती हैं। यह बात कुछ पुरुषों के लिए सही हो सकती है मगर सभी के लिए नहीं, क्योंकि हाल में 'किन्ज़ी इंस्टीट्यूट' द्वारा की गई नई रिसर्च ऐसा ही बताती है। इस रिसर्च के अनुसार रिलेशनशिप में ज्यादातर पुरुषों को अपने पार्टनर द्वारा प्यार से बांहों में भरे जाने में खुशी मिलती है, जबकि महिलाओं की प्राथमिकता सेक्शुअल संतुष्टि होती है। मगर सेक्स के दौरान महिला और पुरुष दोनों खुश और संतुष्ट हों, ये कैसे संभव होगा? आइए हम बताते हैं।

प्यार होगा, तभी संभव है अच्छा सेक्स

'न्यू इंग्लैंड रिसर्च इंस्टीट्यूट' के रिसर्चर और इस स्टडी के लेखक डॉ. रेमंड रोज़ेन कहते हैं, 'ये एक तरह का स्टीरियोटाइप है कि पुरुष सिर्फ सेक्स चाहते हैं और महिलाएं आलिंगन। अगर आप दोनों का रिश्ता अच्छा होगा, तभी संतुष्टिपरक सेक्स संभव हो पाएगा। अगर पुरुष और महिला के बीच ऐसा संबंध है, जिसमें लालच या धोखा नहीं है, तो महिला और पुरुष हर मोमेंट को एंजॉय कर सकते हैं। ऐसा पुरुष ही अच्छा बॉयफ्रैंड या अच्छा पति बन सकता है।'

ऐसे करें सेक्स की शुरुआत

'डिफरेंट लविंग' की लेखिका और सेक्सोलॉजिस्ट ग्लोरिया ब्रेम कहती हैं, 'हम यह कह सकते हैं कि महिलाओं के लिे सेक्स महत्वपूर्ण होता है, लेकिन यह सिर्फ ऑर्गेज्म की बात नहीं है। सेक्स के दौरान आपको महिला को ये एहसास दिलाना चाहिए कि आप उनके पूरे शरीर को प्यार करते हैं, न कि सिर्फ वजाइना को। कपड़े उतारते ही सेक्स के लिए उतावले मत हो जाइए, बल्कि महिला के अंगों के साथ खेलने से शुरुआत कीजिए, फोर प्ले कीजिए। वजाइना (योनि) के आसपास के 2 इंच का हिस्सा सेंसिटिव होता है, वहां उंगलियों से स्पर्श कीजिए, चूमिए। इन सबके दौरान यह जरूर ध्यान रखिए कि आप महिला द्वारा तय की गई लाइन को न क्रॉस करें। ये उन्हें बुरा लगता है।'

संतुष्टि से ही मिलेगा महिला का प्यार

ग्लोरिया के अनुसार ऐसा करके आप महिला के नर्व्स को उत्तेजित कर सकते हैं, जिससे वो क्लाइमैक्स तक पहुंच सके। उनका कहना है, "अगर आपके सेक्स करने का कोई उद्देश्य है, तो ये अच्छा नहीं है" दरअसल ग्लोरिया ये कहना चाहती हैं कि अगर आप कोई तय रिजल्ट पाने के लिए सेक्स करते हैं, तो आप इसे एंजॉय नहीं कर पाते हैं। याद रखिए अगर महिला पूरी तरह संतुष्ट होगी, तो वो आपको और ज्यादा कस कर बांहों में भरेगी और शायद यही तो आप चाहते हैं।

Any question about sex, answered by those who should have the answers. Absolutely free!
Call now
1800-121-9555