How to Make Semen/Sperm Thicker and Stronger: The Best Foods to Achieve It - in Hindi

वीर्य गाढ़ा कैसे करें, क्या खाना खाये?
वीर्य गाढ़ा कैसे करें? वीर्य कैसे बनता है? वीर्य पतला क्यों होता है? शुक्राणु की ताकत कैसे बढ़ाएं? वीर्य को गाढ़ा करने के लिये क्या खाना खाये? किस एक्सरसाइज से वीर्य गधा हो सकता है और देर तक रोकने में मदद मिलेगी? बच्चे के लिए शुक्राणु / वीर्य को कैसे ताकतवर और गाढ़ा बनाएं ?
वीर्य क्या है और कैसे बनता है?
वीर्य एक जैविक तरल पदार्थ है जो पुरुषों के प्रजनन अंगों में बनता है। इसमें 10% शुक्राणु होते हैं, बाकी इसमें पेल्विस में मौजूद ग्रंथियों (सेमिनल वेसिकल्स, प्रोस्टेट, बुलबॉरेथेरल ) में बनाये गए तरल पदार्थ से मिलकर बनता है और शुक्राणु अंडकोष में बनते हैं । स्खलन के समय शुक्राणु अंकुश से निकल के वीर्य में मिल जाते हैं और यह तरल पदार्थ बहार आता है।
सामान्य वीर्य कैसा होता है?
एक स्वस्थ पुरुष में वीर्य सफ़ेद - हल्का स्लेटी रंग का होता है। इसमें क्लोरीन या मछली जैसी हल्की गंध आती है।
वीर्य की सामान्य मात्रा कितनी होती है ?
एक स्वस्थ पुरुष में प्रत्येक स्खलन 1.5 से 5 ml का होता है। इसमें 20-50 मिलियन शुक्राणु प्रति ml होते हैं, अगर बहुत दिनों तक स्खलन नहीं किया गया है तो शुक्राणु थोड़े ज़्यादा भी सकते हैं लेकिन वीर्य के मात्रा में बहुत ज़्यादा फरक नहीं आता है। प्रजनन के लिए कम से कम 60% शुक्रणुओं की गति और आकर सामान्य होना चाहिए।
वीर्य पतला क्यों होता है?
वीर्य का पतला होना, समान्यतः, एक अस्थायी स्थिति होती है। इसके मुख्या कारण :
- शुक्राणुओं की कमी होना : अक्सर यह ज़्यादा स्खलन करने या अंडकोष में ज़र्रोरत से ज़्यादा गर्मी होने या ग़लत खान पीन की वजह से पोषण की कमी की वजह से हो जाता है।
- ज़िंक की कमी - हमारे शररीर का प्रतिरोधक सिस्टम भी शुक्राणुओं को मार सकता है, अगर शरीर में जिंक की मात्रा ठीक हो तो शुक्राणु और ताकत वॉर होते हैं इस से लड़ने में सक्षम हो जाते हैं। ज़िंक के सप्लीमेंट्स लेने से ये कमि पूरी की जा सकती है। इसके लिए आ मिस्टर्स का डेली जोश इस लिंक से ले सकते हैं https://misters.app.link/e/ed_dj_blog
- अंडकोषों में ज़्यादा गर्मी होना: अंडकोषों का तापमान अगर बढ़ जाता है तो शुक्राणुओं में कमी हो जाती है। इसके लिए ढीली अंडरवियर पहनने से अंडकोष शरीर से दूर रहेंगे और तापमान काम रहेगा।
- हॉर्मोन की कमी: हमारे शरीर में कई होर्मोनेस होते हैं, लेकिन कॉरटिसोल (काम होना चाहिए ) और टेस्टोस्टेरोन (ज़्यादा होना चाहिए) की मात्रा शुक्राणुओं की संख्या सबसे ज़्यादा असर डालती है। इसे ठीक रखने के लिए आप मिस्टर्स का डेली जोश ले सकते हैं https://misters.app.link/e/ed_dj_blog
- ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस: हमारे शरीर लगातार ऑक्सीडेशन होता, जो बिलकुल प्राकृतिक है। पर जब फ्री रेडिकल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से ज़्यादा हो जाते हैं तो इस से शरीर में प्रॉब्लम्स आती हैं। इनमे से एक है शुक्राणुओं की कमी होना। सही खाने, एक्सरसाइज, कम टेंशन जो ध्यान लगाने से काम होता है, आप इसको रोक सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं की ध्यान कैसे लगाएं तो इस वीडियो से सीख सकते है।
- वैरीकोसेल : इसमें अंडकोष की नसें सूझ जाती हैं और यह शुक्राणुओं को बनाने में रुकावट डालती हैं। अगर यह प्रॉब्लम लग रही है तो डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है
- कोई और बिमारी: किसी और इन्फेक्शन या बिमारी की वजह से भी वीर्य पतला हो सकता है
वीर्य को गाढ़ा कैसे बनाएं?
व्यायाम और नींद
यह दोनों पर्याप्त मात्रा में रहती हैं तो हमारा शरीर सामान्य तरह से काम कर पाता है। इस विषय पे कई रिसर्च हैं जो बताती है कि पर्याप्त नींद और नियमित तौर से एक्सरसाइज करने से 16 हफ़्तों में शुक्राणुओं की 40-50% तक बढौतरी हो सकती है।
मैडिटेशन: टेंशन और स्ट्रेस कम करिये
अपनी ज़िन्दगी में ऐसे बदलाव लाइए जो आपके टेंशन को काम करे। मैडिटेशन एक ऐसा तरीका है जो टेंशन काम करने में 100% नेचुरल तरह से आपकी मदद करेगा। इस वीडियो से आप जान सकते हैं की मैडिटेशन कैसे करें https://m.youtube.com/watch?v=OgVrCWWrSV8
नशा मत करिया
धूम्रपान, शराब या किसी और नशीली चीज को सेवन करने से नसों में सिकुड़न आती है, हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ता है और शुक्रणओं में कमी आती है।
कुछ दवाएं
ऐसी कुछ एलोपैथिक दवाएं होती हैं जो शुक्राणुओं को बनाने में रुकावट दाल सकती हैं। अगर आप इस प्रॉब्लम से परेशान हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में ज़रूर बताएं और बिना डॉक्टर से पूछे कोई दवा न लें। अक्सर यह दवाएं इन प्रोब्लेम्स के लिए दी जाती हैं :
कुछ एंटीबायोटिक्स
एंटी-एण्ड्रोजन
सूजन रोधी दवा
मनोविकार नाशक दवा
अफीम
एंटीडिप्रेसेंट
मेथाडोन
जिंक सप्लीमेंट्स - जिंक के कमि दूर करने से वीर्य का गाढ़ापन बढ़ाया जा सकता है।
हॉर्मोन संतुलन:
अश्वगंधा टेंशन में पाए जाने वाले हॉर्मोन कॉरटिसोल कम करने में बहुत कारगर, और कोको बीन्स और अनार के तत्त्व टेस्टोस्टेरोन को बढ़ने में सक्षम हैं। आप इनका सेवन करें तो होर्मोनेस संतुलित रहेंगे।
Misters Daily Josh ज़िंक, मैग्नीशियम, अश्वगंधा कोको और अनार से बनाया गया है और यह आपके वीर्य, सेक्स में रूचि और स्खलन का समय बढ़ाने में मदद करेगा। आप इस लिंक से इसको खरीद सकते हैं
खाना
यह सबसे महत्वपपूर्ण और शायद सबसे आसान तरीका है वीर्य को गाढ़ा और ताकतवर बनाने का। अगर खाने में सही पोषक तत्त्व हों और एंटी-ऑक्सीडेटिव गन हों तो वीर्य की क्वालिटी में बहुत फरक आता है।
वीर्य गाढ़ा बनाने के लिए क्या खायें
मछ्ली
चॉकलेट (कोको)
दही
पालक
राजमा
संतरा
अनार
केला
नींबू
प्याज
लहसुन
अलसी
राई
मूंगफली
बदाम
अखरोट
कद्दू के बीज
सूरजमुखी के बीज
अश्वगंधा
शतावरी
कौंच बीज
सफ़ेद मूसली
घी
सीमन और स्पर्म से जुड़े मजेदार तथ्य
- वीर्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है! इसमें न केवल प्रजनन करने वाली शुक्राणु कोशिकाएं होती हैं, बल्कि फ्रुक्टोज, अमीनो एसिड, एंजाइम, साइट्रिक एसिड, प्रोटीन, फॉस्फोरिलकोलिन, विटामिन सी, जिंक, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, विटामिन बी 12, नाइट्रोजन और कैल्शियम भी होते हैं!
- वीर्य का एक स्खलन लगभग आधा चम्मच होता है, जिसमें लगभग 200 मिलियन शुक्राणु (स्पर्म) होते हैं!
- पुरुष का शरीर प्रति सेकंड लगभग 1,500 शुक्राणु बनाता है।
- शुक्राणु योनि के अंदर पांच दिनों तक जीवित रह सकते हैं।
- हालांकि मेनोपॉज के बाद महिलाओं में अंडे बनना बंद हो जाते हैं, लेकिन पुरुषों में आखिरी सांस तक शुक्राणु बनते रहते हैं।
- कुछ महिलाओं को वीर्य से एलर्जी भी होती है। हां, यह शब्द अजीब लग सकता है, उस एलर्जी को "सेमिनल प्लाज्मा हाइपरसेंसिटिविटी" कहा जाता है। योनि क्षेत्र में लालिमा, सूजन, खुजली और जलन इसके कुछ लक्षण हैं।