आर्ट गैलरी में डेट पर जाना, अच्छा सा लंच करना, थाई स्पा में फुट मसाज करवाना और दिन को उसके घर पर अच्छी सी कविताएं पढ़ते हुए खत्म करना- अगर ये सब सुन कर ही आपको अच्छा महसूस हो रहा है तो मुबारक हो ! आप एक वात प्रेमी हैं। वायु या हवा और ईथर एनर्जी आपके मुख्य तत्व हैं जो आपको लाइट मूड वाला, जिंदादिल और सपनों जैसा स्वभाव देते हैं।


आयुर्वेद की भाषा में वात के कुछ गुण थोड़ा रूखापन, हल्का, ठंडा, कठोर, सूक्ष्म, मोबाइल और सीधी बात करने वाला है। आप मल्टीटैलेंटेड होते हैं और हमेशा आपके दिए आइडियाज से आप पूरी तरह से छा जाते हैं। आप क्रिएटिव और सेंसिटिव होते हैं पर आपमें कहीं ना कहीं अटेंशन डेफिशियेंसी सिंड्रोम यानी कि हर समय अपने पार्टनर से अटेंशन पाने की चाहत रहती है। आपको अपने पार्टनर से लगातार टी.एल.सी\टेंडर लव और केयर चाहिए होती है।


धरती और पानी जैसे गुणों की कमी के चलते वात के एनर्जी लेवल हमेशा एक जैसे नहीं रहते हैं। संतुलित होने पर वात लवर बहुत ज्यादा क्रिएटिव, रोमंटिक, और शानदार इमेजिनेशन वाले होते हैं पर इससे उल्टी हालत में ये एक दम परेशान, बेचैन हो जाते हैं, और इन्हें नींद आनी लगभग बंद हो जाती है। आसान तरह से समझाया जाए तो वात लवर टी.एल.सी बहुत पसंद करते हैं और लाड़ प्यार इन्हें बड़ा पसंद आता है। आपके लिए कोमलता का मतलब सॉफ्ट तरीके से छूना है ये आपको बहुत अच्छा एहसास देता है।


जैसा कि कहा गया कि आपके एनर्जी लेवल एक से नहीं रहते हैं इसलिए हमेशा आपकी सेक्स की इच्छा हो ऐसा नहीं होता है। साथ ही आपको रात से ज्यादा सुबह सेक्स करना पसंद होता है। कोमल तरीके से किया गया प्यार आपको अच्छा लगता है। ट्रेवल, काम का प्रेशर और बहुत सी छोटी-छोटी बातें भी आपके सेक्स करने की इच्छा को कम कर देती हैं। आपके लिए अच्छा है कि आप बहुत ज्यादा सेक्स करने के बारे में ना ही सोचें क्योंकि ये आपकी एनर्जी को कम कर आपके नर्वस सिस्टम को कमजोर कर सकता है।


आपको अपने पार्टनर से लगातार बात करना चाहिए, जिसमें आप महीने में 50 बार अपने बचपन के किस्से सुना सकते हैं। अपनी पार्टनर के साथ रोमंटिक कविताएं, सोच समझ कर की गयी बातें आपको प्यार के अलग ही लेवल पर ले जाती हैं।

आप किसी भी रिश्ते में जाने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से सोचते हैं और एक बार रिश्ते में जाने के बाद आप लोहे और चुंबक की तरह रहते हैं। और ऐसा इंसान जो आपके लिए सही है उसके साथ आप बिस्तर में भी बहुत अच्छे रहते हैं। पर कोर्टशिप और फोरप्ले के टाइम आप अलग ही तरह से उभर कर सामने आते हैं। बहुत ज्यादा सोचने वाले आप ज्यादा आवाज़ और चमकती रौशनी पसंद नहीं करते हैं बल्कि डिम लाइट वाला कमरा ,एक किताब और गर्म कप्पा आपकी पहली पसंद हैं।


आप उन चीजों को पसंद नहीं करते जिनमें समय लगता है। जैसे, डॉक्टर से मुलाकात, कतार में इंतजार करना, ग्रोसरी लिस्ट बनाना आदि। आपके अंदर का कलाकार सपने जैसी और बहुत बड़ी चीजों के लिए बना है। लौकी और कद्दू आपकी पसंद नहीं हैं। नाईटवॉकर और स्लीप टाइट जैसी चीज आपके लिए नहीं है। ईथर तत्व होने के कारण कई बार आप रात के बीच में उठ जाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन कम होने के कारण आपके हाथ –पैर ठंडे हो जाते हैं। उसके बाद आपको अपने पार्टनर से अच्छे से सटकर खुद को गर्म करन पसंद है। प्यार को कभी भी बांध कर नहीं रखा जा सकता है और साथ ही इंसानी दिमाग भी प्रिंसिपल्स को मानने में बड़ी आनाकानी करता है।


दोष के बारे में अच्छे से पता होने पर आप सामने वाले इंसान को अच्छे से समझ सकते हैं और बेहतर तरह से प्यार कर सकते हैं। अच्छे से प्यार में करें , आखिरी यही बात मायने रखती है।