एक नई हार्वर्ड स्टडी के मुताबिक, जो कपल ज्यादा मछली खाते हैं, वो दूसरों के मुकाबले ज्यादा सेक्स करते हैं। हालांकि इसके पीछे की साइंस को नहीं समझा जा सकता है कि ज्यादा सुशी खाने वाले जोड़ें ज्यादा सेक्स क्यों करते हैं, पर स्टडी के मुताबिक मछली में ओमेगा 3 होता है जो महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी बढ़ाता है, जो इस बात का भी जवाब है कि मछली खाने वाली महिलाएं औरों के मुकाबले ज्यादा आसानी से प्रेग्नेंट हो जाती हैं।


एक स्टडी, जो जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में छपी, ने 501 ऐसे कपल्स की डाइट का अध्ययन किया जो प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रहे थे और जिन्होंने खुद को फर्टिलिटी और पर्यावरण अध्ययन की अनुदैर्ध्य जांच( 2005 से 2009) में दाखिल करवाया था। इन कपल्स की पूरे साल भर स्टडी की गई, और रोज डायरी में उनके सेक्स करने की फ्रीक्वेंसी और इस बात के बारे में नोट्स बनाए गए कि वो सी फ़ूड खाते हैं या नहीं। प्रेग्नेंट हुए या नहीं इसका पता घर पर प्रेगनेंसी टेस्ट करके किया गया।


रिजल्ट के मुताबिक जो महिला और पुरुष दोनों अपने फर्टिलिटी साइकिल में 8 से 10 बार सी फ़ूड खाते हैं उनके प्रेग्नेंट होने के चांस उन कपल्स से कहीं ज्यादा होते हैं जो अपने साइकिल के दौरान 1 या उससे कम बार सी फ़ूड खाते हैं। उदाहरण के लिए मेन्स हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार ,जो कपल हफ्ते में 2 से ज्यादा बार मछली या शैलफिश खाते हैं वो साल के आखिरी तक प्रेग्नेंट हो गए थे। साथ ही जो कपल बहुत ज्यादा सी फ़ूड खाते हैं साल के आखिरी में उनके प्रेग्नेंट होने की संभावना ज्यादा रहती है।


इस स्टडी ने इस बात के पीछे जुड़े कारणों के बारे में तो कुछ नहीं बताया, पर पहले की गयी रिसर्च के मुताबिक जो लोग ज्यादा मछली खाते हैं वो दूसरों के मुकाबले हेल्थी रहते हैं। द अटलांटिक की रिपोर्ट के अनुसार मछली खाने वाले लोग ज्यादा लंबा और बिना किसी दिल की बिमारी के जीवन जीते हैं।

जो कपल ज्यादा मछली खाते हैं वो ज्यादा सेक्स भी करते हैं । फिर से, इसके पीछे के कारणों के बारे में कोई स्टडी नहीं की गई है, पर जानेमाने रिसर्च करने वालों के अनुसार इसके पीछे के कारण बहुत ज्यादा साइंटिफिक ना होकर एकदम सीधे से हैं।


ऑड्रे जे. गस्किन्स, ने टी. एच. स्कूल ऑफ़ पब्लिक हेल्थ में बस्ल को बताया,“ ऐसा भी हो सकता हहै कि ज्यादा सी फ़ूड खाने वाले कपल एक दूसरे के साथ ज्यादा खाना और समय( रात का समय भी) शेयर करते हैं, जो इसके पीछे के आदतन कारण को बता इससे जुड़ी सेक्स एक्टिविटी के बारे में बताता है।"