स्पर्म के बारे में कौन नहीं जानता। पुरुषों के लिए इसकी जानकारी जरूरी है। पर क्या आप अपने स्पर्म के बारे में सभी सही बातें जानते हैं? नहीं! तो इस आर्टिकल को पढ़ कर आप जान सकते हैं सीमेन और स्पर्म से जुड़े ऐसे अनोखे फैक्ट्स जो आज तक आपने नहीं सुने होंगें.


1.बना सकते हैं ढेर सारा स्पर्म

रिसर्च की माने तो एक स्वस्थ पुरुष का शरीर एक दिन में लगभग 150 मिलियन स्पर्म बनाता है। इसका मतलब है कि आप एक सेकंड मं कई हज़ार स्पर्म पैदा कर रहे हैं.


2.सभी स्पर्म नहीं होते काम के

शरीर में स्पर्म तो बहुत ज्यादा बनते हैं पर ध्यान में रखने की बात ये है कि ये बस क्वांटिटी में ज्यादा होते हैं , क्वालिटी में नहीं। सभी स्पर्म में से 70-90% तक स्पर्म तो तैर ही नहीं पाते हैं।


3.महिला का इम्यून सिस्टम स्पर्म को नहीं मारता

ऐसे तो मानव शरीर इस तरह से बना है कि उसके शरीर में आने वाली किसी भी बाहरी चीज से उसका इम्यून सिस्टम फटाफट से लड़ना शुरू कर देता है। पर इस विदेशी मेहमान के साथ ऐसा नहीं होता है। महिला के शरीर में आते ही ये अपने काम पर लग जाता है।


4. सीमेन शुरूआत में एक जेल की तरह होता है

सीमेन जब एजकुलेट होता है ये एक जेल की तरह होता हैं, इसका कारण ये दिया जाता है कि ग्रेविटी का असर जेल पर कम होता है इसलिए इसकी सरंचना ऐसी है ताकि वेजाइना में ये ठहरा रहे। बाद में पीएसए एंजायम के कारण ये लिक्विड में बदल जाता है।


5.सीमेन में सिर्फ 1% ही स्पर्म होता है

सीमेन में 1% ही स्पर्म होता है बाकि सब पानी है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, फ्रक्टोज और प्रोटीन भी होता है, और ये वही प्रोटीन टाइप है जो अंडे से हमे मिलता है।


6. सीमेन होता है लो कैलोरी

एक चम्मच भर सीमेन में सिर्फ 10 कैलोरी होती हैं, और होगी भी कैसे। ये 99% पानी ही तो है।


7. मुंह में स्पर्म लेने से हो सकती है कई सेक्सुअल ट्रांसमिटेड बीमारी

ये फ्लूइड आपको सर्दी खांसी तो नहीं देता है पर कोई ना कोई बीमारी ज़रूर दे सकता है, तो हमेशा ध्यान रखें कि सेक्स के समय साफ़ सुथरा रहे। आप जो खाते हैं, उसका आपके सीमेन पर बहुत असर पड़ता है. इसलिए खाने पीने का ख़ास ख्याल रखें. बहुत से ऐसे फल और सब्जियां हैं जो आपकी सेक्स लाइफ में चार-चांद लगा सकते हैं।


8. रिसर्च के अनुसार किसी दवाई से आप एजकुलेशन नहीं बढ़ा सकते हैं

ऐसा कुछ मेडिकल तौर पर नहीं माना जाता कि कोई दवाई ले कर आप सीमेन की मात्रा बढ़ा सकते हैं।


9. डॉक्टर की मदद के बिना आपके स्पर्म की प्रोडक्टिव क्षमता का परीक्षण करने का कोई वास्तविक तरीका नहीं है।

हो सकता है आप अपने पार्टनर को प्रेग्नेंट कर दें, पर आपकी फर्टिलिटी कितनी अच्छी है ये आप खुद से कभी पता नहीं लगा सकते। केवल डॉक्टर ही ये जांच कर सकता है कि आपके नन्हें तैराक, तैरने में कितने मास्टर है।


10. ज्यादा सीमेन निकलने मतलब ये नहीं है कि उनकी क्वालिटी भी अच्छी है

वास्तव में, फर्टिलिटी और सीमेन की मात्रा के बीच कोई संबंध नहीं है। बहुत ज्यादा एजकुलेशन का कारण ज्यादा पोर्न देखना भी हो सकता है।

Dev