आदमी कम उम्र की महिलाओं को डेट करना क्यों पसंद करते हैं, इसके लिए तो किसी रिसर्च की ज़रूरत नहीं है, पर महिलाओं को बड़ी उम्र के मर्द क्यों पसंद आते हैं? स्टीरियोटाइप को छोड़ दें, तो फाइनेंसियल स्टेबिलिटी, समझ, और फैसले लेने का दिमाग ये कुछ ऐसी चीजें हैं जो पुरुषों में औरतें देखती हैं।  इतने तक तो ठीक है, पर कभी-कभी जब औरतें अपने पिता के उम्र के आदमी से शादी करती हैं, तो कई बार मन में सवाल उठता है कि क्या ये सही है?


रिसर्च में महिलाओं के ये कदम उठाने को लेकर सोशल और बाकि सब पहलू पर भी बात की गई है। पर जो भी हो इस कदम को लेकर स्टीरियोटाइप ज़रूर रहते हैं।


क्या है इसके पीछे का स्टिग्मा और स्टीरियोटाइप?


जब भी हम पब्लिक में एक छोटी महिला को बहुत बड़ी उम्र के आदमी के साथ बांहों में बाहें डाले हुए देखते हैं तो हम अचानक से रुक क्यों जाते हैं? कल्चरल नॉर्म्स? सोसाइटी की उम्मीदें? कपल के बारे में बिना कुछ जाने भी हम फटाफट से जजमेंट दे देते हैं। ऐसा क्यों है? रिसर्च में इन सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश की गई है;


किस तरह से करती है उम्र प्रभावित?


ब्रायन कॉलिसन और लुसियाना पोंस डी लियोन (2018) ने जांच की कि उम्र के अंतर होने पर कपल्स को नेगेटिव स्टीरियोटाइप का सामना क्यों करना पड़ता है। उन्होंने पाया कि लोगों की नेगेटिव जजमेंट तब ज्यादा थी जब कम उम्र की महिला बड़ी उम्र के पुरुष के साथ होती है, मुकाबले उसके कि महिला की उम्र ज्यादा हो।


कॉलिसन और डी लियोन ने बताया दें कि ऐसे रिश्तों को अलग-अलग लेबल दिए जाते हैं, जैसे कि क्रैडल लुटेरा\रोब्बर शब्द का अर्थ है कि बड़े पुरुष छोटी महिलाओं की चोरी कर रहे हैं, और वैकल्पिक रूप से, यह शब्द गोल्ड डिगर के लिए इस्तेमाल किया जाता है कि जवान लोग पैसे और आराम के लिए बड़ी उम्र के लोगों के पीछे हैं। माना जाता है कि कुछ एडल्ट महिलाएं अपनी लाइफस्टाइल को अच्छा करने या आराम से जिंदगी जीने के लिए बड़ी उम्र के आदमियों के पीछे जाती हैं। और साथ ही वो इसके सहारे अपने कैरियर को सुधारना चाहती हैं।


पर इन सब के विपरीत बहुत से कपल ऐसे भी हैं, जो बिलकुल भी ऐसा नहीं करते हैं।तो ऐसे में क्या है, इतना उम्र का अंतर होने के बाद भी ये साथ है तो क्या इसका कारण सच्चा प्यार है? या इसका कोई और दूसरा पहलू भी हो सकता है?


कुछ लोगों का ये भी मानना है कि महिलाओं का अपने पिता के साथ कैसा रिश्ता रहा है ये भी इस बात को प्रभावित करता है कि वे आगे चलकर किस तरह के पुरुष को डेट करती हैं। ये पूरी तरह से रिसर्च नहीं किया गया है पर बहुत से मामलों के आधार पर ऐसा माना गया है।


सारा स्केंटेलबेरी और डेरेन फाउलर (2016) ने हेट्रोसेक्सुअल महिलाओं के रिलेशनशिप की जांच की, जो बड़ी उम्र के पुरुषों को डेट कर रही हैं। उन्होंने पाया कि जो महिलाएं 10 या उससे अधिक वर्ष की आयु के अंतर  के पुरुषों को डेट करती हैं, उनके पिता के साथ अस्वस्थ संबंध होते हैं। लेकिन क्या यह सच है? उनके शोध के अनुसार, उत्तर नहीं है। 173 महिलाओं के अपने अध्ययन में, जिनमें से 44 लोग कम से कम लगभग 10 वर्ष की उम्र के अंतर  के पुरुषों को डेट कर रहे थे, "डैडी मुद्दों" के चलते बड़ी उम्र के पुरुष को डेट करना सही साबित नहीं हुआ। ज्यादातर देखा गया कि उम्र में अंतर होने पर भी कपल बेहद खुश हैं और स्टेबल लाइफ बिता रहे हैं। ऐसा हो सकता है कि कुछ लोग अपना उल्लू सीधा करने के लिए रिश्ते में हों, पर अभी भी सच्चे प्यार को नकारा नहीं जा सकता है।