यह सवाल हर पुरुष के मन में कभि ना कभि आता ही है और जब यौन सम्बन्ध से संतुष्ट न हों तब इस सवाल का महत्त्व और भी बढ़ जाता है। तो हम इस लेख में इस से जुड़े हुए सवाल क्या हैं और सच्चाई क्या है जानेंगे। लिंग से जुड़े हुए सवाल जो अक्सर पूछे जाते हैं:

लिंग का साइज कितना होना चाहिए?

लिंग का साइज़ किस उम्र तक बढ़ता है?

क्या लिंग का साइज़ बढ़ाना संभव है?

कौन सी एक्सेर्साइज़ /यंत्र से लिंग का साइज़ बढ़ सकता है?

कौन सी दवा गारंटी के साथ साइज़ बढ़ाती है ?

लिंग की लम्बाई मोटाई बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

सबसे पहले जानते है की साइज कितना होना चाहिए ?

बचपने से ही पुरषों के बीच जो बातें होती हैं उनमे पेनिस का साइज़ बड़ा होने को बहुत अच्छा माना जाता है, और हम जो पोर्न फिल्मे देखते हैं उसमे भी ऐसे ही एक्टर लिए जाते हैं जिनका लिंग औसत से बड़ा होता है। इन सब वजहों से 45% पुरुष अपने लिंग के साइज़ से खुश नहीं है और ज़्यादातर को ऐसा अक्सर लगता है की लिंग जितना बड़ा हो उतना अच्छा है।

लेकिन इसमें औरतों की राय थोड़ी अलग है। ज़्यादातर औरतें अपने पार्टनर के साइज़ से खुश हैं और उनको  देर तक घर्षण और दबाव ज़्यादा आनंद देता है। मतलब लिंग की मोटाई ज़्यादा ज़रूरी है। इस से सेक्स करते समय ज़्यादा हिस्सों पे घर्षण मिलता है।

नार्मल पेनिस साइज, औसतन साइज़ 5.16 इंच लम्बा और 4.6 इंच मोटा होता है, जब लिंग टाइट हो। ज़यादातर लोगों का तकरीबन यही साइज होता है, कुछ लोगों का इस से कम  भी होता है और ज़्यादा भी। केवल 8% लोगों का लिंग 4 इंच से काम होता है और केवल 11% लोगों का लिंग 6 इंच या उस से ज़्यादा का होता है।

पर याद रखिये, लिंग के साइज़ से ज़्यादा ज़रूरी है की आप कितनी देर टिक सकते है और अगर पूरा कड़ापन नहीं आता है तो साइज़ भी कम होगा और घर्षण भी कम मिलेगा।


लिंग का साइज़ किस उम्र तक बढ़ता है?

18 - 21 साल की उम्र तक लिंग का साइज़ बढ़ सकता है। अंडकोष के पूरे विकास के 4 - 5 साल तक, या आदमी की पूरी लम्बाई आने के 1-2 साल तक यह बढ़त होती है। अगर आप इस उम्र से आगे बढ़ चुके हैं तो साइज़ की जगह लिंग के कड़ेपन और सेक्स के टाइम पे ध्यान देना बेहतर होगा। कुछ एक्सरसाइजेज  हैं जो इसमें बहुत हल्का फायदा देती है (1 - 2 cm ), लेकिन वह भी स्थाई नहीं हैं और अगर ठीक से न करी जाए तो कड़ेपन को स्थाई रूप से खराब कर सकती हैं।

अगर आपकी उम्र अभी कम है तो सही खाना, नियमित नींद और व्यायाम काफी है। अगर लिंग का साइज़ 2.5 इंच से कम है तो तो एंड्रोलॉजिस्ट से टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन थेरेपी के बारे में पूछ सकते हैं।
Buy Safe and Natural Testosterone Booster

क्या लिंग का साइज़ बढ़ाना संभव है?

इस सवाल का आसान जवाब है - नहीं, 18 - 21 साल की उम्र के बाद लिंग का साइज़ नहीं बढ़ाया जा सकता है। कम उम्र में कुछ हॉर्मोन थेरेपी मदद कर सकती  हैं, लेकिन यह सिर्फ MBBS, MD डॉक्टर के निर्देशन में ही करनी चाहिए वर्ना इसके साइड इफ़ेक्ट बहुत ज़्यादा होते हैं। ऐसा लोग और कुछ विज्ञापन बोलते हैं  कुछ एक्सरसाइजेज, यंत्र, दवाएं और तेल लगाने से लिंग में के साइज़ बढ़ता है - मगर यह सच नहीं है। कोई भी रिसर्च इन दावों की पुष्ठी नहीं करती है।

साइज़ बढ़ाने के लिए केवल सर्जरी होती हैं।  सर्जरी भी एक जटिल चीज़ है जिसके परिणाम से आदमी संतुष्ट हो यह ज़रूरी नहीं है और इसके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं।  

  1. एक जिसमे शरीर से फैट निकाल के पेनिस में इंजेक्ट किया जाता है। इस सर्जरी से मोटापन बढ़ाया जा सकता है। लेकिन इसमें अक्सर फैट सामान्य तौर से नहीं फैलता है और  लिंग पे गांठें जैसी पड़ सकती हैं।
  2. दूसरी सर्जरी होती है जिसमे लिंग में एक्सटेंडेर इम्प्लांट किया जाता है। जब सेक्स करना हो तो इसको ऑन करके लिंग टाइट कर सकते हैं। यह सर्जरी उनके लिए भी होती है जिनको स्थाई रूप से नपुंसकता हो।
  3. तीसरी तरह की सर्जरी में लिंग को एब्डोमेन से जोड़ने वाले टेंडन को काट दिया जाता है। इस से ऐसा लगता है की लिंग साइज़ बढ़ गया है।

पर ज़्यादातर लोग, जब डॉक्टर से मिलते हैं और लिंग के साइज़ के बारे में काउंसलिंग लेते हैं तो उन्हें अपना साइज़ ठीक लगता है , और सर्जरी के खतरे लेने के लिए वह तैयार नहीं होते। सर्जरी के बारे में सोचने से पहले कम से कम दो तीन डॉक्टरों से इसके बारे में मश्वरा ज़रूर करिये।

कौन सी एक्सेर्साइज़ /यंत्र से लिंग का साइज़ बढ़ सकता है?

किसी भी एक्सरसाइज से स्थाई रूप में लम्बाई या मोटाई बढ़ने में कोई ख़ास फायदा नहीं पाया गया है। 1-2 cm की लम्बाई में बढ़त कुछ एक्सरसाइजेज से आ सकती है, लेकिन  टाइट लिंग की लम्बाई या मोटाई में इन एक्सरसाइजेज का कोई फ़ायदा नहीं है।  कुछ एक्सरसाइजेज हैं जो लिंग में खून का बहाव बढ़ाके बेहतर कड़ापन देने और आपको ज़्यादा देर रुकने में मदद करेंगी।


1.कीगेल एक्सरसाइज : इस एक्सरसाइज को करना बहुत आसान है। इसमें आपको अपने लिंग के पास के उन मसल्स को भीचना और छोड़ना है जो आप तब भीचते हैं जब आपको टॉयलेट जाना हो और आप नहीं जा सकते हों। ऐसा रोज़ दिन में 20 बार करिये।Should men do Kegel exercise?

2.जेलकिंग एक्सरसाइज :  इस एक्सरसाइज में अंगूठे और उंगली से "o " का आकार बना के लिंग को दबाव दे के जड़ से पकड़ा जाता और ऊपर तक ला के छोड़ा जाता है। इसमें स्ट्रेचिंग और मालिश से खून का बहाव बढ़ता है।  पर ध्यान रहे - बहुत ज़्यादा दबाव से लिंग में दर्द, सूजन और मासपेशियां भी खराब हो सकती हैं।

3.वैक्यूम पंप, ट्रैक्शन, वज़न लटकाना - यह सब चीज़ें लिंग का साइज़ बढ़ाने में कोई स्थाई मदद नहीं कर सकती हैं और इनसे लिंग में चोट लगने की सम्भावना बहुत ज़्यादा होती है जिस से कड़ापन जा सकता है।

कौन सी दवा गारंटी के साथ साइज़ बढ़ाती है?

दुनिया की कोई भी दवा साइज़ नहीं बढ़ा सकती है, इस बात में कोई शक नहीं है।  ऐसे विज्ञापन आपको रोज़ ही देखने को मिलेंगे जो लिंग की लम्बाई मोटाई बढ़ाने का दावा करेंगे - यह सिरे से झूठ हैं और इनसे दूर रहने में ही अक्लमंदी है। साइज से ज़्यादा ज़रूरी है की आप कितनी देर रुक पाते है और कड़ापन पूरा आता है या नहीं।

लिंग की लम्बाई मोटाई बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

अक्सर लिंग में ढीलापन आना या पूरा कड़ापन ना आने की वजह से हमें लग सकता है की साइज़ कम हो गया है या छोटा है। ऐसे में अच्छा खाना पीना मदद करेगा और साथ ही अगर कोई सप्लीमेंट लिया जाये  और बेहतर है।  साइज़ तो वोही रहेगा जो कुदरती तौर पे आपको मिला है पर खून का बहाव बढ़ने से पूरा कड़ापन आएगा। इसके लिए आप मिस्टर्स का बोल्ड ले सकते हैं और क्या खाना चाहिए इसके लिए आप यह लेख पढ़ सकते हैं।Power Foods for Harder Erections

Buy the best natural and safe supplement for better erections and lasting longer

References
Penis size: Survey of female perceptions of sexual satisfaction - PMC.

Penile growth in response to hormone treatment in children with micropenis - PMC

Systematic Review of Surgical and Nonsurgical Interventions in Normal Men Complaining of Small Penis Size

Human penis size - Wikipedia