देखिए, प्रीमेच्योर इजेकुलेशन या शीघ्रपतन एक आम समस्या है, जिससे दुनिया के एक तिहाई (1/3) पुरुष परेशान हैं। सामान्य स्खलन का समय सेक्स शुरु होने के 3 से 6 मिनट तक का होता है। अगर आप इससे जल्दी स्खलित हो जाते हैं, तो आपको शीघ्रपतन की समस्या है और आप इसका इलाज दो स्तरों पर कर सकते हैं। पहला यह कि आप सेक्स के दौरान कुछ टेक्नीक्स का इस्तेमाल करें, जैसे- सेक्स के दौरान स्खलन के बारे में न सोचें, बल्कि किसी और वस्तु या व्यक्ति के बारे में सोचें, जिससे आपका ध्यान बंट जाए और आप स्खलन को रोक पाएं। इसके अलावा यह भी एक तरीका है कि जब आपको लगे कि आप स्खलित होने वाले हैं, तो आप लिंग को योनि से बाहर निकाल लें और कुछ सेकंड या मिनट के लिए पार्टनर के अंगों को हाथों से सहलाकर या ओरल सेक्स करके उनकी उत्तेजना बनाए रखें। इस तरह आपकी टाइमिंग बढ़ जाएगी। दूसरा तरीका ये है कि शीघ्रपतन के लिए बाजार में बहुत सारी दवाइयां आती हैं, जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। मगर इनके सेवन से पहले आपको डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है।