अगर रोज़ योग किया जाये तो टेंशन भी कम किया जा सकता है और ताकत भी बढ़ायी जा सकती है। योग करने से एंडोर्फिन्स रिलीज़ होते हैं जो टेंशन कम करने में बहुत लाभदायक होते हैं। अब हम जिन योगासनों के बारे में बात करेंगे यह ख़ास तौर से लिंग में खून का बहाव और सेक्स पॉवर बढ़ाने में मदद करेंगे।

  1. मार्जरासन और बिटिलासन

इसको कैट और काऊ पोज़ भी बोलै जाता है और यह दोनों साथ करने होते हैं।यह रीढ़ और गर्दन को मजबूत और लचीला करता है । कूल्हों, पेट और पीठ को स्ट्रेच करता है। यह पेट की और एड्रेनल ग्लांड्स की मालिश करता है जो उत्तेजना बढ़ने में मदद करता है।

पहले अपने हाथों और घुटने पे आ जाएं। घुटने कूल्हों के नीचे, सीधाई में और हथेलियां कन्धों की सीध में रखिये।

अब साँस अंदर लेते हुए पेट को नीचे की तरफ मोड़ें। साथ ही सीना, आँखें और ठोड़ी ऊपर घुमाएं। इस पोजीशन में 10 -15 सेकंड रुकें।

अब सांस छोड़ें और पीठ को जितना हो सके उतना ऊपर ढकेलें और पेट को रीढ़ से चिपकने की कोशिश करें। साथ ही ठोड़ी को सीने से चिपकाएं। इस पोजीशन में 10 -15 सेकंड रुकें।

यह दोनों 2 मिनट तक करें।

2. सेतु बंध आसन

यह कूल्हे या पेल्विक मसल्स को और मज़बूत बनता है जिस से  खून का बहाव भी बढ़ता है और ज़्यादा देर तक रुकने में मदद करता है।

अपने पेअर मोड़ कर घुटने की सीधाई में लाइए। सर और कन्धा ज़मीन से चिपका कर रखिये और कूल्हों को ऊपर उठा के 5 सेकंड रोकिये और धीरे से नीचे आ जाइये। ऐसा 10 -15 करिये।

3.आनंद बलासन

यह पोज़िशन तनाव काम करने में बहुत असरदार है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटिए और पेअर ऊपर उठा के घुटने सीने से छुआइये। अब हाथों से पैर का अंगूठा पकड़ के 1 मिनट तक रुकिए।  यह आप 3 -4 बार करिये।

4. नौकासन


यह आसान पेट के मसल्स को मज़बूत करेगा और पेट भी अन्दर जायेगा।  इससे खून के बहाव में भी बहुत मदद मिलती है। इसके लिए पीठ के बल लेट जाइये। अब साँस अंदर लेते हुए पैरों और सर और हाथ तीनों को उठाइये। आपके पैर, हाथ और आँखें, तीनों एक सीध में रखने की कोशिश करिये। अब धीरे धीरे सांस छोड़ते हुए फिर से लेट जाइये। हर पोज़ 10 सेकंड तक रखने की कोशिश करिये और 10 बार करिये।

5. एकपद राजकोपाटासन


यह आसन कूल्हों के मसल्स को लचीला और मज़बूत बनाएगा, स्टैमिना बढ़ेगा और अलग अलग पोज़ीशन में करने में मदद करेगा।
इस आसान को हर पैर पे 10 -10 बार करें। हर बार 2 -3 सेकंड रुकें और धीरे धीरे, बिना झटकों के करें।

6. गरुड़ासन

इसको ईगलपोज़ भी बोलते हैं और यह पुरषों की सेक्स पावर के लिए बहुत अच्छा है, ये टाइमिंग और कड़ापन, दोनों में मदद करता है। इसमें एक पेअर पे खड़ा होक दुसरे पैर को पीछे लेजाना होता है, और ऐसा ही हांथों के साथ करना होता है। अगर आपके घुटने में चोट है तो इस आसन को न करे। पहली बार दीवार के सहारे खड़े होक करिये।

7. बालासन

यह आसन टेंशन कम करने और पेट, कूल्हे और पैर के मस्लस को मज़बूत करेगा। इस आसान को 10 बार करें। हर बार 2 -3 सेकंड रुकें और धीरे धीरे, बिना झटकों के करें।


8. धनुरासन


यह आसन पीठ की ताकत बढ़ने के लिए है।  पेट के बल लेट जाएं अब साँस अंदर खींचते हुए पैरों को पीछे की तरफ उठायें और हाथों से पकड़े। अब साँस छोड़ें और आराम से , धीरे धीरे , फिर से लेट जाएं।  शुरुवात में 3 - 4 बार ही करें।

9. बद्धकोणासन


इसे बटरफ्लाई पोज़ भी बोलै जाता है। इसमें बैठ के पैरों के तलुओं को जोड़ना है और उन्हें दोनों हाथों से पकड़ना है। अब घुटनों को तितली के पंख की तरह हिलना है। इसे 2 -3 मिनट तक करना है और यह लिंग में खून का बहाव बढ़ने, प्रोस्ट्रेट, किडनी और गॉल ब्लड्डेरके लिए बहुत अच्छा है।


10. शवासन

यह आसन टेंशन काम करने के लिए है।  इसे एक्सरसाइज ख़तम करने से पहले करिये। 5 मिनट आंखें बंद कर के लेटिए, और गहरी सांसें लीजिये। अगर नींद आये तो सो भी सकते हैं।

Chat with a Misters Expert on WhatsApp