रोज़ाना कई ऐसे पदार्थ हैं, जिनके सेवन से हमारे केशों को लाभ हो सकता है। इनसे पोषण प्राप्त कर हमारे बाल न सिर्फ स्वस्थ, किन्तु बेहद खूबसूरत भी हो सकते हैं।



1 आपका सुबह का नाश्ता, आपके शरीर के लिए एवं आपके केशों के लिए दिन भर का सबसे महत्वपूर्ण आहार होता है। प्रातः काल हमारे बालों का निर्माण करने वाले कूपो में इतनी शक्ति नही होती के वे नए केशों का निर्माण कर सकें या केशों को पोषण दे सकें। इसलिए सुबह उठकर नाश्ता करने से इन कूपों को नई ऊर्जा मिलती है एवं वे हमारे बालों को बेहतर पोषण दे पाते हैं।

2   प्रातः उठ कर जल का सेवन करें। दिन भर में करीब 1.5 से 2 लीटर पानी का सेवन करें। पानी की मात्रा आपकी दिनचर्या के अनुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है। समुचित मात्रा में जल ग्रहण करने से हमारी त्वचा को काफी लाभ मिल सकता है।

3  एक शोध में ऐसा पाया गया कि जो लोग काली चाय अर्थात बिना दूध की चाय का सेवन करते हैं, उनमें एनीमिया से पीड़ित होने की संभावना बाकियों के मुकाबले अधिक होती है। इसका कारण यह है कि काली चाय में मौजूद टेनिन, हमारे शरीर में मौजूद आयरन के साथ क्रिया करता है जिससे हमारे शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। इसलिए यदि आप चाय का सेवन करना चाहते हैं तो उसमें दूध डाल कर उसका सेवन करें।

4  जितना हो सके, नमक का सेवन कम ही करें। नमक हमारे शरीर का पानी सुखा कर हमारे सिर की त्वचा को रूख बनाता है।

5  हमारे सिर में मौजूद कोशिकाओं की केश निर्माण की शक्ति हमारे भोजन करने के चार घंटे बाद घाट जाती है। भोजन के कुछ समय बाद स्वास्थ्य के लिए लाभकारी स्नैक्स लेते रहने चाहिए। इनमें आप फल, सब्ज़ी, सलाद, ब्रेड आदि पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। थोड़े थोड़े समय के अंतराल में इनका सेवन करने से हमारे कूपों में ऊर्जा बनी रहती है एवं वे निरंतर रूप से हमारे बालों को पोषण देते रहते हैं6  प्रोटीन का सेवन अवश्य करें। हमारे बालों के स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन अति आवश्यक है एवं इसका समुचित मात्रा में सेवन करने से बालों को बढ़ने के लिए पोषण प्राप्त होता है। प्रातः काल नाश्ते के साथ, या दोपहर के भोजन के साथ जैविक प्रोटीन का सेवन किया जा सकता है जैसे अंडा या मछली। यदि आप शाकाहारी हैं तो दाल, तोफू, क्यूनोआ आदि शाकाहारी प्रोटीन के स्रोतों का सेवन कर सकते हैं।

6  फेरिटीन अर्थात हमारे शरीर में मौजूद आयरन से हमारे केशों को पोषण मिलता है। सप्ताह में दो बार रेड मीट (मांस) के सेवन से शरीर को बेहद लाभ मिलता है। रजस्वला स्त्रियों को आयरन युक्त पदार्थो का सेवन अवश्य करना चाहिए।

7   हमारे शरीर में आयरन के अवशोषित करने के लिए विटामिन सी का होना आवश्यक है। प्रातः काल या अपने दोपहर के भोजन के 2 घंटे पश्चात 1 गिलास संतरे का जूस पीना आपके शरीर में विटामिन सी की मात्रा को बढ़ा सकता है। विटामिन सी की मात्रा बढ़ने से आयरन बेहतर ढंग से अवशोषित होगा एवं हमारे शरीर को पोषण देगा।