सबसे पहले तो यह बताएं कि सेक्स के दौरान आप कितनी देर टिकते हैं? अगर आप 3 से 6 मिनट तक सेक्स कर कर पा रहे हैं, तो इसे शीघ्रपतन नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि दुनियाभर के मर्दों की सेक्स की यही औसत टाइमिंग है। अगर आप 3 मिनट से भी कम समय तक टिकते हैं, तो हो सकता है कि आपको शीघ्रपतन की समस्या हो। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। सेक्स से पहले फोर प्ले को भरपूर टाइम दें। इससे आप दोनों पर्याप्त उत्तेजित हो जाएंगे। इसके अलावा अगर आप दोनों को कोई समस्या नहीं है और दोनों राजी हैं, तो आप थोड़े समय तक ओरल सेक्स भी कर सकते हैं। मगर ओरल सेक्स के समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें क्योंकि इससे वायरस और बैक्टीरिया की समस्या हो सकती है। इन तरीकों को अपनाने के बाद जब आप सेक्स करेंगे, तो आपके पार्टनर को ऑर्गेज्म तक पहुंचने में कम समय लगेगा। इसके अलावा सेक्स के दौरान जब आपको लगे कि आप स्खलित होने वाले हैं, तो लिंग को बाहर निकालकर थोड़ी देर अंगों को सहलाने-चूमने लगें, इससे आपको स्खलित होने से पहले थोड़ा समय और मिल जाएगा। सेक्स के दौरान अपने मन को कहीं और केंद्रित करके भी स्खलन के समय को बढ़ाया जा सकता है।