यह डर हकीकत वाला होता है- लेकिन अक्सर हम इससे बेवजह ही डरते हैं।


आदमी अपनी बढ़ती उम्र को लेकर परेशान रहते हैं, फिर भी इसके बारे में बात करना गलत समझा जाता है। उससे भी बुरा है, आदमी की बढ़ती उम्र की वजह से होने वाली सेक्स प्रॉब्लम्स का मजाक बनाया जाता है।


हालांकि ऐसा नहीं होना चाहिए। ऐसे बहुत से तरीके हैं जिनसे आदमी अपनी सेक्स लाइफ को जितना समय तक चाहें बरकरार रख सकते हैं।

अपने रिश्ते में सुधार करते हुए अपनी सेक्स लाइफ को बनाएं रखें।


रिश्ते हमारी हेल्थ और खुशियों के लिए बहुत ज़रूरी हैं। इनका हमारी पूरी हेल्थ, खुशियों और एनर्जी पर असर पड़ता है। आइए जानते हैं रिश्तों को लगातार बेहतर बनाने के लिए 3 टिप्स:


1. पूरी सच्चाई के साथ लाइफ जिएं।

अपने बारे में पूरी तरह से जानना, एक मर्द की सबसे सेक्सी क्वालिटी मानी जाती है। इसका मतलब है कि लाइफ में बदलाव आने पर, आगे बढ़ते हुए भी आप खुद की पहचान नहीं भूलते हैं। अपने उसूलों के पक्के रहें- पर साथ ही हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहें। ऐसा कभी भी ना सोचें कि आप सबकुछ जानते हैं।


2. खुल कर और अच्छे से प्यार करें। खुद से और दूसरों से प्यार करना सीखने के लिए उम्र कभी भी बीच में नहीं आती है।


3. दुनिया में एक पॉजिटिव बदलाव करने की कोशिश करें। अपने अंदर के कुछ अलग गुणों से हमेशा जुड़े रहें। दूसरों की मदद करें। हमेशा ऐसा इंसान बनने की कोशिश करें जिस पर दूसरे लोग भरोसा कर सकते हैं, और दुनिया को हमेशा एक बेहतर जगह बनाने की कोशिश करते रहें।

बहुत से आदमी इसी चीज को दिमाग में रख कर बड़े होते हैं कि आदमी को मजबूत और इंडिपेंडेंट होना चाहिए। खुद ही अपनी परेशानियों का हल निकालना चाहिए वो भी बिना कोई शिकायत किए, बिना ये दिखाए कि आपको किसी की ज़रूरत है, या मदद चाहिए है। इन्हीं सब बातों को हम” मैन बॉक्स” कहते है जो हमे दूसरों से काट देती है।

लोगों से सही मायने में जुड़ने के तरीके ढूंढते रहें, जुड़ाव और सेक्स अपने आप लाइफ का हिस्सा बने रहेंगे।

अपनी बॉडी पर ध्यान देते हुए सेक्स लाइफ बनाए रखें, ना कि उससे डरते हुए

बहुत से आदमी अपनी परफॉरमेंस को लेकर बेचैन रहते हैं। और ये एक कभी ना खत्म होने वाला साइकिल बन जाता है- फिजिकल प्रॉब्लम बाकि कई प्रॉब्लम खड़ी कर देती है। परेशान रहने से आप और ज्यादा बेचैन हो जाते हैं। इन सब से सोसाइटी और कल्चर से जुड़ा एक प्रेशर कि आदमियों को सब चीजें खुद से ही ठीक करनी चाहिए, जुड़ जाता है। सेक्सुअल डिसफंक्शन कोई मजाक नहीं है- पर इसपर मीडिया जिस तरह से बात करता है उससे आप इसे कभी समझ नहीं पाएंगे।

पर सच बात ये है- कि आदमी अकेले नहीं है। 40 साल से ज्यादा उम्र के लगभग आधे से भी ज्यादा आदमियों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन होता है। पर इसमें डरने की कोई बात नहीं है। इसे पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है; बस आप अकेले रहकर इसे ठीक नहीं कर सकते हैं। इसके लिए मेडिकल प्रोफेशनल्स से मिलकर एक सही रास्ता ढूंढने की कोशिश करें। उदाहरण के लिए यूनिवर्सल मेन्स क्लिनिक पर्सनल केयर और मॉडर्न मेडिसिन को मिला कर इरेक्टाइल डिसफंक्शन का सेफ और सही इलाज करते हैं।


या, आप पा सकते हैं कि समस्या कम टेस्टोस्टेरोन या शीघ्रपतन है। जो भी समस्या है, उसे अनदेखा करने से मदद नहीं मिल सकती है। बल्कि उसके बारे में बात करने से ही हल मिलता है।


अपने पार्टनर पर ध्यान देते हुए अपनी सेक्स लाइफ में सुधार करें( यकीन माने ये सिर्फ आपसे नहीं जुड़ा है!)

एक बार जब आप अपने रिश्ते के बारे में कॉंफिडेंट और अच्छा महसूस करना शुरू कर देते हैं- तो यकीन माने आप अपने आप अपने पार्टनर की तरफ अपना ध्यान लगा पाते हैं।


किसी भी तकनीक से ज्यादा ज़रूरी है अपने पार्टनर को समझना। उससे जुड़ने की कोशिश करें, उसे बिना बात इम्प्रेस करने की नहीं। हमेशा ये जानने की कोशिश करें कि आपके पार्टनर को क्या चीज पसंद है। हो सकता है इसी बीच आपको अपने बारे में भी पता चल जाए कि आप किस चीज से टर्न ओन होते हैं। और जब आपका पार्टनर खुश होगा तो हम गारंटी देते हैं कि आप भी खुश रहेंगे।

अपनी सेक्स लाइफ को बनाएं रखें।


उम्र बढ़ने के साथ सेक्स या जुडाव के खत्म होने को लेकर डरने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। चीजों में बदलाव तो होगा । हो सकता है चीजिन थोड़ी धीमे हो जजाएं। हो सकता है वो वैसी ना रहें जैसी जवानी के टाइम थी- पर फिर भी किसी ना किसी और तरीके से रोमांच बना रहेगा।


इंसानों में बहुत अलग तरह की सुपरपावर होती है। वो बदलाव के साथ , खुद को बदल कर सीखते हैं और आगे बढ़ना जानते हैं। और यही बहुत से लोगों को बहुत सेक्सी लगता है। यही है जो आपकी सेक्स लाइफ को बनाए रखेगा।