अच्छे सेक्स के लिए फिजिकली फिट होना जितना ज़रूरी है उतना ही ज़रूरी है साइकोलॉजिकल ठीक होना। आइए जानते है अपनी सेक्सुअल परफॉरमेंस को बूस्ट करने के कुछ तरीके-


एक्टिव रहें

अपनी सेक्स लाइफ को अच्छा रखने के लिए बिस्तर में आपका एक्टिव रहना बहुत ज़रूरी है। अच्छे सेक्स के लिए अच्छा स्टैमिना होना बहुत ज़रूरी है।

अगर आप फिट नहीं है तो ये आपकी परफॉरमेंस पर ज़रूर गलत असर डालेगा। जैसे कि आपके इरेक्शन के लिए आपके पेनिस तक खून पहुंचना बहुत ज़रूरी है। ऐसे में इरेक्शन ज्यादा अच्छा और लंबे समय के लिए होगा अगर आप कार्डियोवेस्कुलर एक्सरसाइज करते हैं। अच्छी सेक्सुअल हेल्थ के लिए दिल का अच्छा होना बहुत ज़रूरी है।

इसीलिए अपने शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा रखें। इसके लिए कम से कम रोजाना 30 मिनट तक एक्सरसाइज करें। और वाक, रनिंग को अपने दिन का हिस्सा बनाएं।


डाइट

आप जो भी खाते हैं वो आपके ब्लड फ्लो पर असर डाल सकता है। फैटी फ़ूड आपके ब्लड फ्लो पर नेगेटिव असर डालते हैं वहीं कुछ खाने आपके ब्लड फ्लो को बूस्ट कर सकते हैं जैसे फ्रूट्स, सब्जियां, प्याज़ अदरक आदि। फूड्स जिनमें नाइट्रिक ऑक्साइड होता है जैसे बीन्स, सोया प्रोडक्ट्स, ओट्स, बादाम, ठंडे पानी की मछली आदि ये आपके ब्लड वेसल्स के लिए काफी अच्छे होते हैं।


बुरी आदतें

बहुत सी बुरी आदतें आपकी सेक्स करने की इच्छा को कम कर सकती हैं, जैसे स्मोकिंग या शराब पीना। आदमियों में इनके सेवन से इरेक्शन की कमी हो सकती है और महिलाओं में ये ओर्गस्म ना होने का कारण हो सकता है। ये चीजें ब्लड वेसल्स को सिकोड़ देती है और ब्लड फ्लो में परेशानी का कारण बनती है। बहुत ज्यादा शराब और स्मोकिंग आपकी जजमेंट पर भी असर डालता है और सेक्स के समय आप अपने पार्टनर की फीलिंग्स अच्छे से नहीं समझ पाते हैं। इसलिए इन आदतों से दूर रहें और अच्छी आदतों को लाइफ का हिस्सा बनाएं।


मास्टरबेशन

सर्वे के मुताबिक लगभग 96% पुरुष मास्टरबेट करते हैं। औरतों की संख्या 80% तक है। मास्टरबेशन खुद के सेक्सुअल अंगों को छूकर, अपने आप को सेक्स का मजा देने का एक तरीका है। मास्टरबेशन को लेकर सबके अलग अलग विचार है, कुछ को लगता है ये असल सेक्स का मजा बढ़ा देता है तो कुछ इससे अलग सोचते हैं।

जो लोग इसके पक्ष में बात करते हैं उनका कहना है कि हर चीज की प्रैक्टिस की ज़रूरत होती है और सेक्स से पहले ये वही काम करती है। बहुत से सेक्स टॉयज भी होते हैं जो वेजाइना की तरह होते हैं। इनके साथ मास्टरबेट करते हुए आदमी रियल सेक्स में ज्यादा देर तक टिक सकता है। औरतों में हाथ के साथ या टॉय के साथ मास्टरबेशन क्लिटोरिस में खून के प्रवाह को बढ़ा देता है। जिससे उन्हें सेक्स करते हुए ज्यादा मजा आता है। वैक्यूम डिवाइस जैसे क्लिटोरिस पंप आदि मेनोपॉज के समय भी सेक्स की इच्छा को बनाए रखते हैं। इसके साथ ही बहुत से लोगों का मानना है कि ये बस खुद की इच्छा के लिए है इनसे सेक्स परफॉरमेंस नहीं बढ़ती है।


ऐसे में दोनों ही बात सच हो सकती है। इसलिए मास्टरबेट करते हुए अगर आप जल्दी से ओर्गस्म तक पहुंचते है तो ये गलत भी हो सकता है। इसलिए लिमिट में रहकर चीज करें जब तक ये आपके स्टैमिना पर गलत असर ना डाले और रियल एक्ट को भ रख सकते हैं।