महिलाओं के लिए पुरुषों को समझना आसान होता है, लेकिन पुरुषों के लिए महिलाओं को समझना टेढ़ी खीर है। इसका एक कारण यह है कि आमतौर पर पुरुष जो चाहते हैं उसे व्यक्त कर देते हैं क्योंकि उनमें पेशेन्स कम होता है। मगर महिलाएं अपनी इच्छा आसानी से ज़ाहिर नहीं करती हैं। दूसरा कारण यह है कि महिलाएं चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनकी भावनाओं, जरूरत और प्यार को स्वयं समझे या अंदाज़ा लगाकर जानने की कोशिश करे। इसीलिए हजारों सालों से महिलाओं को 'मिस्टीरियस' माना जाता रहा है।

लेकिन ऐसा भी नहीं है कि रिश्ते में सारी डोर महिलाओं के ही हाथों में होती है। पुरुष अपनी कुछ क्वालिटीज से महिलाओं को न सिर्फ आकर्षित कर सकते हैं, बल्कि उन्हें अपने बारे में खुलने पर मजबूर कर सकते हैं। अगर आप रिलेशन में हैं, या आना चाहते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी बातें, जो महिलाएं आमतौर पर पुरुषों में ढूंढती हैं।


अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर

आपका लुक और स्टाइल किसी महिला को आकर्षित जरूर कर सकता है, मगर उसे आपके साथ रिश्ते में रोक नहीं सकता है। ज्यादातर महिलाएं शरीर से ज्यादा बुद्धि और विवेक से आकर्षित होती हैं। महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद आते हैं, जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होता है। इसका मतलब यह नहीं कि आप हर समय फर्जी मुस्कान लिए टहलते रहें। बल्कि सेंस ऑफ ह्यूमर का अर्थ है साधारण सी बात से हंसी पैदा करने की कला। मगर बात मीनिंगफुल होनी चाहिए। कुल मिलाकर ऐसे पुरुष जो महिलाओं को हंसाते हैं, उन्हें पसंद आते हैं।


मेच्योरिटी

ऐसे पुरुष जो महिला को छोटे बच्चे की तरह ट्रीट करे और खुद थोड़ा मेच्योरिटी दिखाए, ज्यादातर महिलाओं को पसंद आते हैं। महिलाएं ऐसा पुरुष चाहती हैं जो मेंटली स्ट्रॉन्ग हो। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टि रखने वाले पुरुषों को महिलाएं महत्व देती हैं। वे ऐसा पुरुष चाहती हैं, जो उनके प्रति वफादार और ईमानदार हो और जिसमें सच कहने की हिम्मत हो।


स्वयं पर आश्रित हो

महिलाएं चाहती हैं कि उनका पार्टनर हर लिहाज से स्वतंत्र (इंडिपेंडेंट) हो। यहां स्वतंत्रता का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि वो अच्छा कमाता-खर्चता हो, बल्कि यहां इसका मतलब भावनात्मक स्वतंत्रता से है। ऐसा पुरुष जो अपने निर्णय स्वयं ले और समझदारी से ले, वो महिलाओं को अपने लाइफ पार्टनर के रूप में पसंद आता है। महिलाएं ऐसा पुरुष नहीं चाहती हैं जो छोटी-छोटी बातों और निर्णयों के लिए दूसरों पर निर्भर रहे।


सम्मान करे

कोई भी महिला ऐसे पुरुष का साथ नहीं चाहेगी, जो उसका या अन्य लोगों का सम्मान करना न जानता हो। सम्मान का मतलब यह नहीं है कि पुरुष हर समय उसकी ही सुनता रहे, बल्कि यह है कि पुरुष उसकी बातों को नजरअंदाज न करे और उसकी सलाह को महत्व दे। इसके साथ ही महिलाओं को ऐसे पुरुष भी नहीं पसंद आते हैं, जो उन्हें कंट्रोल करना चाहते हैं। ज्यादातर महिलाएं चाहती हैं कि पुरुष उन्हें आजाद रखे और सफलता के लिए प्रोत्साहित करे।


लक्ष्य तय

हो

टीनएज में हम अपने जीवन के लक्ष्य को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। मगर युवावस्था में भी अगर आप अपने जीवन और भविष्य को लेकर आशंकित हैं, तो कोई भी महिला आपको अपना पार्टनर नहीं स्वीकार करना चाहेगी। महिलाएं हमेशा ऐसे पुरुषों को महत्व देती हैं, जो अपने जीवन के लक्ष्यों को निर्धारित रखते हैं और उन्हें पाने के लिए मेहनत करते हैं। कुल मिलाकर महिला को यह एहसास दिलाना आपकी जिम्मेदारी है कि आपके साथ उसका भविष्य और वर्तमान दोनों सुरक्षित हैं।