सेक्सुअल प्रॉब्लम बहुत आम हैं। आपको भी पता है दोनों पुरुष और महिलाएं बड़ी संख्या में सेक्सुअल प्रॉब्लम से परेशान हैं जो उनकी सेक्सुअल लाइफ पर कहर ढा सकती हैं और पार्टनर को असंतुष्ट कर सकती हैं। इन समस्याओं के इलाज के लिए कई तरीके हैं, लेकिन सेक्सुअल लाइफ को बेहतर बनाने की गोली लेना आमतौर पर लोग ठीक नहीं मानते। कीगल एक्सरसाइज एक विशेष तकनीक है जो हाल के सालों में महिलाओं के बीच बहुत अधिक फेमस हुई है, और ये उनके रिप्रोडक्टिव सिस्टम और सेक्सुअल ऑर्गन के लिए अच्छी साबित होती है। रिसर्च अब यह भी सुझाव देती है कि कीगल एक्सरसाइज एक अच्छा तरीका है जिसे अपनाकर पुरुष कुछ आम सेक्सुअल प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।


कीगल एक्सरसाइज क्या हैं और उसे कैसे करें?

कीगल एक्सरसाइज महिलाओं के बीच ज्यादा लोकप्रिय है, लेकिन यहां हम उन फायदों के बारे में बताएंगें जो पुरुषों को इनसे मिल सकते हैं। हाल के दिनों में कई स्टडी की गई हैं और कीगल एक्सरसाइज पुरुषों के लिए इसके फायदे के सीधे सबूत देती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में, हम इन कई बेनेफिट्स के बारे में पता लगाने जा रहे हैं।


सबसे पहले, हालांकि, हम आपको कीगल एक्सरसाइज क्या हैं और आप उन्हें कैसे कर सकते हैं के बारे में फटाफट बता देना चाहते हैं। कीगल एक्सरसाइज खास तरीका है जो पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए की जाती है। पेल्विक के नीचे के भाग में पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां पाई जाती हैं।


ये पुरुषों में पेल्विक बोवेल और ब्लैडर को सपोर्ट करती है। जबकि पेल्विक फ्लोर मांसपेशियां सीधे टेस्टीकल या पेनिस को सपोर्ट करती हैं, इन मांसपेशियों को मजबूत करने से पुरुष रिप्रोडक्टिव ऑर्गन को काफी फायदा हो सकता है। टर्म "कीगल एक्सरसाइज" सुनने में लगता है कि काफी थका देने वाली तकनीक है पर वास्तव में, कीगल एक्सरसाइज में बहुत ज्यादा एफर्ट नहीं लगता है।


यह काफी जल्दी होने वाली और आसान है, और आप इसे कहीं भी कर सकते हैं - कीगल एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाने या ट्रैक करने की कोई ज़रूरत नहीं है। कुछ लोग अपनी कीगल एक्सरसाइज तब भी करते हैं, जब वे लिफ्ट का इंतजार कर रहे होते हैं या काम पर अपने डेस्क के सामने बैठे होते हैं।

कीगल एक्सरसाइज करने के लिए, आपको पहले पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों की पहचान करने की ज़रूरत होती है, जिस पर आपको काम करना है। ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका यूरिन करते हुए बीच में यूरिन को रोकना है।


जिन मांसपेशियों को आपने यूरिन को रोकने के लिए इस्तेमाल किया- ये वे मांसपेशियां हैं जिनपर आपको कीगल एक्सरसाइज के दौरान काम करने की आवश्यकता है।


अब जब आपने पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों की पहचान कर ली है, तो आप इस एक्सरसाइज को करना शुरू कर सकते हैं। केवल उन मांसपेशियों को कॉन्ट्रैक्ट करें जिनकी आपने पहले पहचान की थी। एक बार उन्हें कॉन्ट्रैक्ट करने के आपको कुछ सेकंड के लिए उन्हें वैसे ही रखना है और फिर छोड़ देना है। फटाफट एक ब्रेक लें और फिर से यही रिपीट करें। कीगल एक्सरसाइज के कई तरीके हैं, लेकिन हमने जो तकनीक बताई है वह इन सभी तरीकों के लिए बेस का काम करती है।


पुरुषों के लिए कीगल एक्सरसाइज के फायदे

हमने बात की है कि कीगल एक्सरसाइज क्या हैं, आप पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों की पहचान कैसे कर सकते हैं और आप इन एक्सरसाइज को लगभग कहीं भी और किसी भी समय कैसे कर सकते हैं। अब आप जानते हैं कि इस एक्सरसाइज को कैसे किया जाता है, इसलिए अब देखते हैं इन्हें करने से आपको क्या फायदा हो सकता है, हो सकता है पहले से ही एक्सरसाइज करना शुरू कर दिया है।

kegel-exercise