लहसुन सेक्सुअल लाइफ को बेहतर बनाने में बहुत मदद करता है, लेकिन बहुत से लोग लहसुन की बदबू से दूर भागते हैं। आइए जानते हैं कैसे भगाएं लहसुन की बदबू और साथ ही किन लोगों को नहीं करना चाहिए इसका सेवन।

लहसुन का गुण उसकी क्वलिटी पर निर्भर करता है।  कभी भी गला सड़ा और काले धब्बे के निशान वाला लहसुन नहीं प्रयोग करना चाहिए। ये नरम स्पंज की तरह नहीं होना चाहिए वरना इसके खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। अगर ऐसा है तो उस लहसुन को फेंक देना चाहिए। अगर ये गीला होता है तो इसका मतलब है कि ये सड़ना शुरू हो चुका है। और घटिया खाने से ज्यादा हानिकारक कुछ नहीं है। लहसुन हमेशा एकदम सूखा और कठोर होना चाहिए।

उन गांठों को न खरीदें जो पहले से ही अंकुरित होना शुरू हो गए हैं क्योंकि उनमें विटामिन और पोषक तत्वों की मात्रा कम होती है। उस लहसुन को केवल खाने में डाला जा सकता है। वह बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिए बेकार है। लहसुन को अच्छी तरह हवादार जगह पर रखें, और तेज रोशनी से दूर रखें। ध्यान रखें कि लहसुन को रेफ्रिजरेटर में नहीं रखना चाहिए। नमी की अधिकता के कारण लहसुन जल्दी सड़ने लगेगा। लहसुन हालांकि कई तरह से हेल्थ बेनिफिट्स देता है पर फिर भी ध्यान रहे कि लहसुन हर किसी के लिए नहीं है।


किन्हें नहीं खाना चाहिए लहसुन

जब कोई व्यक्ति गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट और लिवर रोगों से पीड़ित होता है, तो उसे गर्म तासीर वाली मसालेदार चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे रोग की स्थिति बिगड़ सकती है। अक्सर यह अपच का कारण बन सकता है। इसके अलावा लहसुन बहुत ज्यादा नहीं खाया जा सकता क्योंकि इससे एलर्जी भी हो सकती है।

लहसुन मस्तिष्क के लिए टॉक्सिक हो सकता है। इसे बहुत बड़ी मात्रा में लेने से सिरदर्द हो सकता है। आपको धुंधली दृष्टि और भूलने की बीमारी भी हो सकती है। इसलिए, लहसुन का उपयोग करें मगर सीमित मात्रा में करें।


लहसुन की गंध से कैसे छुटकारा पाएं?

यदि आपको लहसुन की गंध से परेशानी होती है, मगर आप इसे खाने के सभी लाभों का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको इसकी गंध की समस्या को हल करने की आवश्यकता है। यह गंध लहसुन में सल्फर के कारण होती है, जो लहसुन में ज्यादा कंसंट्रेशन में होता है।

एक ग्लास दूध पीने से सल्फर का कंसंट्रेशन कम हो जाता है और मुंह से दुर्गंध नहीं आती है। दूध फैटयुक्त होना चाहिए। आप अजमोद या नींबू का एक टुकड़ा चबाकर भी लहसुन की गंध को दूर कर सकते हैं।

लहसुन और अन्य सेलेनियम युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से पुरुषों की सेक्सुअल लाइफ बेहतर हो सकती है। हालांकि अगर आप किसी बीमारी के लिए दवा का प्रयोग करते हैं, तो लहसुन के सेवन के बारे में अपने डॉक्टर से पूछ लें क्योंकि ये दवा के असर को कम कर सकता है। स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ भोजन के अलावा, पुरुषों को शारीरिक रूप से एक्टिव होना चाहिए और संतुलित आहार खाना चाहिए।

garlic-men