सेक्स के बारे में खुलकर बात करना बहुत सारे लोग ठीक नहीं समझते हैं और इसे अभी भी एक वर्जित विषय मानते हैं। ज्यादा दिन पहले की बात नहीं है, जब महिलाओं में खतना (जेनिटल म्युटिलेशन) सबसे बड़ा और बुरा टैबू माना जाता था। ऐसे ही पुरुषों में भी कई तरह के टैबू हैं। यह आर्टिकल खास तौर पर पेनिस एक्सफोलिएशन के बारे में है। इसके बारे में ऑनलाइन मंचों पर काफी चर्चा हुई है। जैसे कि वेजाइनल एक्सफोलिएशन को गलत माना जाता था, वैसे ही पेनिस एक्सफोलिएशन के साथ भी है। बहुत सारे लोगों को ये गलत लगता है।

इस विषय पर चर्चा करने वाले कुछ लोगों का दावा है कि चूंकि पेनिस में स्वयं-सफाई नहीं होती हैं, इसलिए उन्हें इसकी चमक बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पॉलिश करने की आवश्यकता होती है।एक्सफोलिएटिंग के द्वारा ईवेन टोन और सफाई बनाए रखने में मदद मिलती है। हालांकि ये दावे कितने सही हैं, इसके लिए कोई प्रमाण या अध्ययन नहीं हैं। डॉक्टर्स कहते हैं कि पेनिस को साफ रखने के लिए इसे नियमित रूप से धोएं और मॉइश्चराइज करें।

पुरुषों को पसंद है चिकना पेनिस

कुछ पुरुष इस विषय पर खुल कर बात करते हैं क्योंकि उन्हें चिकना पेनिस पसंद होता है और इसके लिए वे अपने पेनिस को एक्सफोलिएट करते हैं। वे तेल लगाने और यहां तक कि स्क्रब या लूफा का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि चिकना पेनिस सेक्सुअल प्लेजर की क्वालिटी और अवधि में सुधार करता है। मगर देखा गया है कि कुछ एक्सफोलिएटिंग प्रोडक्ट्स और पेनिक के स्किन केयर प्रोडक्ट्स पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन को बढ़ावा देते हैं।

वैसे तो शरीर का हर अंग सफाई और सौंदर्य की दृष्टि से जरूरी है, लेकिन कुछ पुरुष नियमित रूप से पेनिस को शेव करते हैं, स्क्रब करते हैं और तेल का इस्तेमाल करते हैं। वे चेहरे की तरह ही इसका भी खास ख्याल रखते हैं।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

अब देखते हैं कि त्वचा विशेषज्ञों का इस बारे में क्या कहना है। कुछ त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि लिंग की त्वचा पतली और संवेदनशील है, इसलिए ज्यादा स्क्रब या घिसने वाले प्रोडक्ट के इस्तेमाल से त्वचा छिल सकती है और त्वचा रोग हो सकते हैं। यह पहले से मौजूद समस्याओं को बढ़ा सकता है। इसलिए पेनिस को साफ करने के लिए एक्सफोलिएशन से बेहतर दूसरे तरीके तलाशें। विशेषज्ञों का सुझाव है कि आपको अपने लिंग को साफ रखने के लिए नियमित रूप से धोना, शेव करना और मॉइश्चराइज करना चाहिए। स्वस्थ त्वचा और स्वच्छता आपके साथी के लिए भी जरूरी है।