पेनिस का साइज और सेक्स यह एक ऐसा टॉपिक है, जिसे लेकर ज्यादातर पुरुषों के मन में सवाल रहते हैं। समाज की मुख्यधारा के पुरुषों में अपने पेनिस के आकार को लेकर बहुत सारे मिथक और गलत जानकारियों की भरमार है।
ब्रिटिश जनरल ऑफ यूरोलॉजी इंटरनेशनल में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार शिथिल अवस्था मे पेनिस की औसत लंबाई 3.61इंच, मोटाई 3.66इंच और इरेक्ट अवस्था मे औसत लम्बाई 5.16 इंच, मोटाई 4.59इंच होती है।
हम अपने दिमाग में पुरुषों , महिलाओं के शरीर को लेकर ग़लतफ़हमी के शिकार होते हैं| इसका कारण पोर्न साइट आदि होते हैं , इनमे हम देखते हैं, की पुरुष
सामान्य से कई गुना बड़े साइज के साथ परफॉर्म करते हैं | इस तरह का पोर्न हम जितना अधिक देखते हैं , उतना ही ज्यादा ख्यालों की दुनिया में अपने पेनिस को बड़ा करना चाहते हैं |
चाहें आपकी साइज जो भी हो, ज़िन्दगी में सेक्सुअल आनंद पाने के लिए यहां क्लिक करें |
महत्वपूर्ण रिसर्च
क्या मेरा पेनिस साइज सही है? क्या में अपने फीमेल पार्टनर को खुश रख सकूंगा? पुरुषों के ऐसे ही कुछ प्रश्नों को लेकर कुछ रिसर्च की गईं और उनसे मिले जबाब बेहद चौंकाने वाले हैं।
- 18 से 25 वर्ष की 50 फीमेल स्टूडेंट्स पर स्टडी की गई जिसमें 45 स्टूडेंट्स ने कहा कि पेनिस की मोटाई ज्यादा जरूरी है, पेनिस के लम्बाई से कोई खास अंतर नही पड़ता।
- एक अन्य स्टडी के अनुसार समाज के 45% पुरूष अपने पेनिस के साइज से खुश नही हैं, और इसके और बड़े होने की चाहत रखते हैं। वहीं दूसरी ओर समाज की ज्यादातर महिलाएं अपने पार्टनर के पेनिस साइज से खुश हैं।वेजिना के अंदर की नर्व्स स्पर्श ग्राही न होकर प्रेशर, दबाब ग्राही होती हैं। इसका मतलब है कि अधिक दबाव या घर्षण अधिक आनंद का अनुभव कराता है।
- पेनिस जितना मोटा होगा उतना ही अधिक वेजिनल ओपेनिंग और अंदर की नर्व्स को उत्तेजित करेगा |
आपका सेक्स स्कोर अब यहां जानिये |
अपना साइज़ जाने
अगर आपको भी इस बात का संदेह है कि आपका पेनिस साइज कम है, तो इसे आप खुद से चेक कर सकते हैं। इसके लिए पेनिस के ऊपरी जड़ वाले भाग (जहां पेनिस प्यूबिक बोन से जुड़ा होता है) से लेकर पेनिस के निचले गोल हिस्से जिसे ग्लान्स भी कहते हैं तक कि लम्बाई नापना चाहिए। ध्यान रखना चाहिए कि प्यूबिक भाग में अगर फैट जमा हो तो उसे दवा कर लम्बाई नापें साथ ही दूसरी ओर ग्लान्स तक ही नापना है, ग्लान्स की ऊपरी स्किन को अलग रखना है।
मोटाई चेक करने के लिए पेनिस के बीच वाले पार्ट का नाप लें।
पुरुषों में अपने साइज़ को लेकर चिंतित रहने सेआत्मविश्वास में कमी आती है, नकारात्मक विचार बढ़ने लगते है। लम्बे समय तक ऐसा होने से तनाव जनित इरेक्टाइल डिस्फंक्श, अन्य भावनात्मक समस्याएं होने की सम्भावना रहती है।

क्या पेनिस का साइज बड़ा कर सकते हैं?
अपने पेनिस का साइज बड़ा करने का निर्णय सोच विचार कर के ही करना चाहिए, ज्यादा बेहतर होगा कि पहले विशेषज्ञ से इस बारे में एक बार सलाह ले लें।
जनरल ऑफ यूरोलॉजी के अनुसार जिस पुरुष के पेनिस का साइज शिथिल अवस्था मे 1.6 इंच और इरेक्शन के बाद 3 इंच से भी छोटा हो केवल उन्हीं को पेनिस एंलार्जमेंट ट्रीटमेंट की आवश्यकता होती है।
अगर ऐसा नही है, और केवल आप काल्पनिक बड़े पेनिस को पाना चाहते हैं, तो आपको विचार करना चाहिए।आइये पेनिस साइज बड़ा करने के कुछ सफल तरीकों को जानते हैं।
- एक खास तरह की सर्जरी जो कि प्यूबिक लिगामेंट पर की जाती है, से पेनिस की लंबाई को बड़ा कर सकते है।
- पेनिस शाफ़्ट के चारों ओर स्किन ग्राफ्ट से पेनिस की मोटाई बधाई जा सकती है।
- जिन पुरुषों में प्यूबिक पार्ट में फैट जमा होने के कारण पेनिस दबा रहता है, उनमें अतिरिक्त फैट को अलग करके पेनिस को बड़ा किया जा सकता है।
- कुछ ऑयल और मेडिसिन के यूज़ करने से पेनिस की मसल्स में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, इससे भी पेनिस का आकार सामन्य किया जा सकता है।
Medically reviewed by Rishabh Verma, RP