स्खलन में देरी को आमतौर पर लोग समस्या नहीं मानते हैं, मगर मेडिकल साइंस के अनुसार ये भी एक सेक्शुअल समस्या है। ये समस्या सिर्फ 1 से 4 प्रतिशत पुरुषों में ही पाई जाती है। इस समस्या के कारण सेक्स या हस्तमैथुन के दौरान व्यक्ति का स्खलन बहुत देरी से होता है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि लिंग के पर्याप्त खड़ा होने के बाद सेक्स या हस्तमैथुन करते हुए अगर कोई व्यक्ति 30 मिनट या इससे ज्यादा समय तक स्खलित नहीं होता है, तो वो डिलेड इजैकुलेशन (Delayed Ejaculation) का शिकार है।

कई बार ये समस्या पुरुष और उसकी महिला मित्र के लिए मनोवैज्ञानिक परेशानियों का कारण बन सकती है। स्खलन में देरी के कारण व्यक्ति की सेक्शुअल लाइफ और पार्टनर के साथ रिश्ता खराब हो सकता है। इसके अलावा कई लोग इसके कारण सेक्स के प्रति आकर्षण और कामुकता खो देते हैं। वहीं कुछ पुरुषों में इसके कारण एंग्जायटी और डिप्रेशन के मामले भी सामने आते हैं।

Josh for Men (30 Capsules)
With Misters.in Josh, get the power of 17 potent ayurvedic herbs including shilajit & ashwagandha that help you regain vitality and strength.

Buy now and get Rs. 150/- off

Buy Now

क्या है स्खलन में देरी का कारण?

स्खलन में देरी का कारण मनोवैज्ञानिक भी हो सकता है और शारीरिक भी। कुछ लोगों में ये समस्या खास मौकों पर होती है और कुछ लोगों में लंबे समय तक चलती रहती है।

शारीरिक कारण-

  • दवाएं- कई तरह की दवाएं जैसे- डिप्रेशन, हाई ब्लड प्रेशर, दर्द निवारक आदि के दुष्प्रभाव के कारण ऐसा हो सकता है।
  • नशा- ज्यादा शराब पीने या ड्रग्स और अन्य नशे की चीजों का सेवन करने से
  • नर्व्स डैमेज- डायबिटीज, मल्टिपल स्क्लेरोसिस, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी या स्ट्रोक के रोगियों में नर्व्स डैमेज होने के कारण
  • उम्र- बढ़ती उम्र के कारण सेक्शुअल उत्तेजना कम हो जाती है।

अगर कोई व्यक्ति सिर्फ सेक्स के दौरान देर से स्खलित होता है, जबकि हस्तमैथुन के दौरान सामान्य रूप से स्खलित होता है, या ऊपर बताए गए कारणों में से उसे कोई समस्या नहीं है, तो संभव है उसका कारण मनोवैज्ञानिक हो।

मनोवैज्ञानिक कारण-

  • पहले कभी सेक्स का खराब एक्सपीरियंस, बुरी घटना का शिकार होने या गलत सेक्स शिक्षा के कारण
  • चिड़चिड़ेपन और गुस्सैल स्वभाव
  • मन में धार्मिक भावनाओं और किसी आस्था के कारण सेक्स को हेयदृष्टि से देखने के कारण
  • स्पर्म के दुरुपयोग या सेक्स के प्रति नफरत की भावना के उमड़ने के कारण
  • महिला मित्र के प्रेग्नेंट हो जाने के डर से
  • कॉन्फिडेंस में कमी या परफॉर्मेंस एंग्जायटी के कारण

कई बार सेक्स के पहले हस्तमैथुन कर लेने से भी व्यक्ति सेक्स के दौरान देर से स्खलित होता है। शीघ्रपतन के रोगी इस ट्रिक का इस्तेमाल बिस्तर पर देर तक टिके रहने के लिए करते हैं। अगर कोई व्यक्ति सेक्स के पहले 2-3 बार हस्तमैथुन कर लेता है, तो उसे ऐसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा कुछ अन्य मनोवैज्ञानिक कारण इस प्रकार हैं-

  • कुछ लोग हस्तमैथुन करते समय बहुत लिंग को बहुत ज्यादा प्रेशर के साथ पकड़ते हैं या जल्दी-जल्दी स्ट्रोक मारते हैं। ऐसे में अगर सेक्स के दौरान उन्हें वैसा प्रेशर या गति नहीं मिलती है, तो वे स्खलित नहीं होते हैं।
  • कई बार लोग हस्तमैथुन के इतने अभ्यस्त हो जाते हैं कि उन्हें सेक्स करने पर उत्तेजना नहीं आती है और वे स्खलित नहीं हो पाते हैं।
  • कुछ लोग जो बहुत अधिक पॉर्न देखते हैं और सेक्स के बारे में बहुत अधिक कल्पनाएं करते हैं, वो जब रियल लाइफ में सेक्स करते हैं, तो सोचे गए एक्सपीरियंस से मैच न होने के कारण भी स्खलन देरी से हो सकता है।
Find out more about your sexual health with this scientifically designed quiz. Only you will know the result of the quiz.
Take the sex quiz
 

स्खलन में देरी की समस्या को आसानी से ठीक किया जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को ऐसी समस्या है, तो उसे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और उनके बताए तरीकों को आजमाना चाहिए।

Medically reviewed by Rishabh Verma, RP