अक्सर हमारी वर्किंग लाइफ, और रिलेशनशिप्स में छोटी बड़ी परेशानियां आती रहती हैं। इन समस्याओं को सुलझाते रहना बहुत जरूरी होता है। कई बार इससे निपटने और आगे बढ़ने के लिए हमे एक्सपर्ट एडवाइस की जरूरत पड़ती है| आइये जानते हैं कि अपने पसन्द के साथी के साथ मजबूत पार्टनरशिप बनाये रखने के लिए और अपने कैरियर को सपनों की उड़ान देने के लिए क्या क्या जरूरी है? इस बारे में एक्सपर्ट थेरेपिस्ट, कैरियर कोच, मशहूर पुस्तकों के लेखक और बिजनेस प्रोफेसर्स का क्या कहना है?


1. अपनी फीलिंग्स का सामना करें

एक बातचीत की ऐसी परिस्थिति के बारे में सोचिये जो आपको जरा भी पसंद नही है, आप उससे हमेशा दूर बचके रहना चाहते हैं। अब जरा सोचिए कि आप उससे क्यों डरते हैं, जबकि आप मे उससे निपटने लिए आवश्यक जानकारी, क्षमतायें और मौका सभी कुछ हैं। जब आप गहराई में जा कर चिंतन करेंगे तो पाएंगे कि इस मामले से जुड़ी हुई आपकी कुछ भावनाएं हैं, जिनको आप महसूस नहीं करना चाहते। चाहे वह क्रोध की अधिकता हो या किसी और की फीलींग्स के हर्ट होने की, या फिर शर्म और इन्ही वज़हों से आप उस टॉपिक पर बातचीत नही करते लेकिन एक बात याद रखिए कि अगर आप कुछ भी फील करने को तैयार हैं तो आपको आगे बढ़ने से कोई भी ताकत रोक नहीं सकती है। अपनी भावनाओं का सामना करने का साहस आपको हर तरफ सफलता दिलाने में मदद करेगा।



2. हेल्प का मैजिक

कई बार लोग, खास तौर पर मर्द अकेले ही सब कुछ करना चाहते हैं। आत्मनिर्भर होना एक अच्छी बात है लेकिन अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना कई बार हानिकारक साबित होता है। इससे बचने के लिए हेल्पफुल होना चाहिये। दूसरों से हेल्प लेने में और और जरूरत पर उनकी हेल्प करने से आपको आगे बढ़ने में सरलता रहेगी।



3. सम्बन्धों को स्वस्थ बनाये रखें

बहुत सारे लोग यह समझते हैं कि अच्छे रिलेशनशिप के लिए आपको सही व्यक्ति मिलना चाहिए अगर आप उसे तलाश लेते हैं तो बाकी का सब ठीक रहेगा, लेकिन ऐसा नही है।

सच्चाई यह है कि सम्बन्धों को अच्छा बनाकर रखने के लिए उनपर मेहनत करना होती है, ध्यान देना होता है। हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आपसी मतभेदों और टकराव के मुद्दों पर बात करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं। रिसर्च से यह बात सामने आई है कि जो लोग खुले दिल से इन चीजों पर काम करते हैं, उनके सम्बंध लॉंगलास्टिंग और खुशहाल रहते हैं।


4. फ़ूड हैबिट

हमेशा एक जैसे रूटीन में भोजन करते रहने की जगह कुछ चेंज लाना चाहिए, जैसे हफ्ते में कुछ दिन ऐसे चुने जिनमे आप दोपहर के बाद कुछ भी नहीं खाएंगे| ऐसा करने से बॉडी के डाइजेस्टिव सिस्टम को रेस्ट मिलता है। अगले दिन सुबह आप अपने को ज्यादा तरोताजा और नए पॉजिटिव विचारों से भरा  पाएंगे, इससे आपको अपनी लाइफ में प्रगति करने में हेल्प मिलेगी।


5. चाहत का सीक्रेट

हमें लाइफ में वही चीजें मिलती हैं जो हम पाना चाहते हैं, लेकिन यह जरूरी है कि हम अपनी चाहत को स्पष्ट रखें। प्रतिदिन थोड़ा सा समय निकालकर अपनी इक्षाओं को महसूस करना चाहिए। ऐसा करने का एक अच्छा तरीका है कि अपनी लाइफ के उन सबसे महत्वपूर्ण क्षणों को याद रखना जिन्होंने आपको और आपके जीवन मूल्यों को एक आकार दिया है। इन बातों को स्वयं याद करें और जीवन मे जो लोग आपके लिए मायने रखते हैं उनसे भी शेयर करें।


6. सेक्स लाइफ मेंटेन रखें

अनेक रिसर्चों से सामने आया है कि जो कपल सप्ताह में कम से कम एक बार सेक्स करते हैं, उनका रिलेशनशिप दूसरों की अपेक्षा ज्यादा संतुष्टि दायक और मजबूत रहता है। सेक्स से एक बॉन्ड बनता है जो दोनो को लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रखता है।


7. कठिन मुद्दों पर बात करना सीखें

अक्सर सम्बन्धों के टूटने की वजह कुछ ऐसे मुद्दे होते हैं, जिन पर बात करने से हम बचते हैं और इन्हें टफ टॉपिक मानते हैं। खास बात यह है कि हर एक रिलेशनशिप में ऐसे कुछ पॉइंट्स होते ही हैं। जो लोग इन पर बात करना सीख लेते हैं, उनके सम्बन्ध अच्छे रहते हैं। बात करने का मतलब केवल अपनी बात कहना ही नहीं होता, हमे अपने पार्टनर की बात को गम्भीरता से सुनना भी चाहिए। विशेष रूप से जब आप या आपके पार्टनर तनाव से गुजर रहे हों उस समय अपनी बात सरल तरीके से रखना चाहिए और एक दूसरे पर पर इल्जाम लगाना या आलोचना से बचना चाहिए।


8. छोटी चीजों पर भी ध्यान दें

अपने कैरियर या रिलेशनशिप में बड़े लक्ष्यों की तरफ बढ़ते हुए, अक्सर हम छोटी छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। ध्यान रखें कोई भी चीज बेकार नहीं होती इनका अपना महत्व होता है, इन पर थोड़ा समय देने की आदत बनाएं|


9. उनकी फीलिंग्स का खयाल रखें

किसी भी रिलेशनशिप में एक दूसरे की फीलिंग्स का ख्याल रखना और उनका सम्मान करना बहुत जरूरी होता है। अपनी पसंद उन पर थोपना गलत होता है। उदाहरण के लिए हो सकता है कि आपके पार्टनर को सरप्राइज पार्टी नापसन्द हों, लेकिन आपको पसंद हों ऐसे में आपको उन्हें इस तरह की पार्टी में ले जाना ठीक नहीं रहेगा। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें उनके मौलिक स्वभाव में रहने देना लोंगलास्टिंग रिलेशनशिप के लिएअच्छा रहता है।