अपने शुक्राणुओं की चिंता करने वाले पुरुष को यदि हम बादाम, काजू आदि का सेवन करने का सुझाव दें तो शायद हमारे सुझाव को वह गंभीरता से नहीं ले, किन्तु हाल ही में किये गए एक शोध में यह सामने आया है कि काजू, बादाम आदि के सेवन से पुरुषों के शुक्राणु अधिक स्वस्थ बनते हैं एवं सुचारू रूप से कार्य करते हैं।

इस शोध में यह पाया गया कि जो पुरुष अपने आहार में 60 ग्राम नट्स को शामिल करते हैं एवं प्रतिदिन इसका सेवन करते हैं, उनके शुक्राणुओं की संख्या 16 प्रतिशत बढ जाती है। शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि नट्स का सेवन करने वाले पुरुषों के शुक्राणु, बाकियों के मुकाबले अधिक स्वस्थ और ऊर्जावान भी थे।

स्पेेेनिश फर्टिलिटी स्पेेेशलिस्ट्स जिन्होंने इस शोध में भाग लिया, उन्होंने बताया कि यह शोध उन पुरुषों पर किया गया जिनके शुक्राणुओं की संख्या प्रदूषण, धूम्रपान, या आहार आदि के कारण घट चुकी थी।


इस शोध के तहत 119 स्वस्थ पुरुष जिनकी आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच थी, को दो गुटों में बांटा गया। पहले गुट के पुरुषों को अपने सामान्य आहार को जारी रखने के लिए कहा गया, एवं दूसरे गुट के पुरुषों को 14 दिनों तक प्रतिदिन 60 नट्स (काजू, बादाम आदि) का सेवन कराया गया। सभी पुरुषों के ब्लड एवं स्पर्म के सैंपल डॉक्टरों के पास थे, जिससे वे यह पता लगा सकते थे कि नट्स के सेवन का इनके शरीर एवं शुक्राणुओं पर कुछ असर हुआ या नहीं। शोध के पश्चात यह पाया गया कि जिन पुरुषों ने 14 दिनों तक प्रतिदिन 60 ग्राम नट्स का सेवन किया था उनमें कई सुधार देखे गए, जैसे:



1. उनके शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि हुई।


2. उनके शुक्राणु अधिक स्वस्थ बने।


3. उनके शुक्राणुओं की वीर्य में तैरने की क्षमता (मोटिलिटी) बढ़ी।



4. उनके शुक्राणुओं के आकार में सुधार आया।


हालांकि इस शोध के बाद भी डॉक्टर्स, आज भी पुरुषों को अपनी फर्टीलिटी बढ़ाने के लिए एवं शुक्राणुओं को स्वस्थ बनाने के लिए नट्स का सेवन करने का सुझाव नहीं देते। विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि इस शोध का सैंपल साइज काम एवं इनका आहार भी पश्चिमी था। इससे यह साबित नहीं होता कि इस प्रकार के आहार के सेवन से हर प्रकार कि जलवायु में रहने वाले पुरुषों को इससे लाभ प्राप्त हो सकता है।हालांकि कई विशेषज्ञ यह ज़रूर मानते हैं कि अपने आहार विहार में सुधार कर लेने से एवं पौष्टिक आहार, जैसे नट्स आदि के सेवन से पुरुषों के शुक्राणुओं की न सिर्फ संख्या बढती है, बल्कि इससे उन्हें और कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं। बस ज़रूरत है, तो अपने आहार विहार को अपने देश की जलवायु के अनुसार स्वास्थ्यकारी बनाने की। अपने शरीर को अधिक फर्टाइल बनाने के लिए एवं अपने शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने हर उन्हें स्वस्थ बनाने के लिए मेडिटेरेनियन डाइट को काफी महत्व दिया गया है। इस डाइट का एक मुख्य हिस्सा नट्स को भी माना जाता है। ऐसे स्वास्थ्य वर्धक आहार के सेवन से मनुष्य कई प्रकार के रोगों से निजात प्राप्त कर सकता है। स्वास्थ्य के लिए हितकारी पदार्थों का सेवन करते रहें।