हो सकता है कि आप अपनी रोजमर्रा की लाइफ की तरह अपनी नार्मल सेक्स लाइफ से बोर हो रहे हों। यह बिल्कुल नेचुरल है, एक जैसी चीजों से इंसान कुछ समय बाद ऊबने लगता है, अगर ऐसा है तो यहाँ दिए गए हार्मोन्स को बूस्ट करने वाली टिप्स को अपना कर आप अपनी सेक्स लाइफ में जोश भर कर सम्बन्धों में नई जान डाल सकते हैं।

कई कारणों से आज भी सेक्स के विषय में बात करना, अनेक लोगों के लिए एक बुरी चीज है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है, सेक्स लाइफ का एक बहुत महत्वपूर्ण भाग है। इस पर बात करना कतई शर्म या छिपाने की बात नही है। सेक्स प्रकृति की एक खूबसूरत देन है, इसका फायदा सबको उठाना चाहिए।

इस विषय मे अपनी जिज्ञासा को दबाना नही चाहिए, और ना ही अपने विचारों को व्यक्त करने में घबराना या शर्माना चाहिए।

ग्रोथ हार्मोन

मजबूत और मस्कुलर बॉडी का सीक्रेट ग्रोथ हार्मोन में छिपा है। यह हॉर्मोन बहुत इम्पोर्टेन्ट है, यह ब्रेन की पिट्यूटरी नामक ग्लैंड से निकलता है।  यह हमारी बॉडी की ग्रोथ और सेक्सुअल परफॉर्मेंस को प्रभावित करता है, साथ ही वेट लॉस में भी सहायता करता है। ऐज बढ़ने के साथ बॉडी में इसकी नेचुरल मात्रा कम होती जाती है। अगर आप ह्यूमन ग्रोथ हॉर्मोन की रेगुलर डोज लेते हैं, तो इससे मिलने वाले फायदों को हमेशा एन्जॉय कर सकते हैं।

वजन कम करें

बहुत सारे लोग सेक्स करते हुए अपने को देखना अच्छा नही मानते लेकिन ऐसा नही है, अपने पार्टनर के साथ खुद को सेक्स करते हुए देखने से मज़ा कई गुना बढ़ जाता है।अगर आपके पेट और कमर वाले एरिया में फैट जमा हुआ है तो ऐसे में अपने को देखना न केवल निराशाजनक हो सकता है, बल्कि बढ़े हुए फैट के  कारण आपको सेक्सुअल एक्टिविटी के दौरान कमर, पीठ में दर्द का सामना भी करना पड़ सकता है। बॉडी का बढ़ा हुआ वजन कई घातक बीमारियों को जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज, हार्ट डिजीज, अनिद्रा को भी जन्म दे सकता है। इसके लिए आपको अपने डाइट प्लान और रेगुलर एक्सरसाइज करनी चाहिए। ग्रोथ हॉर्मोन की रेगुलर डोज से भी वजन कम रहता है।

कार्डियो करें

पेनिस के अंदर एक खास तरह के ब्लड डिपॉजिट करने की संरचनाएं होती हैं, इनमें अच्छी मात्रा में ब्लड सर्कुलेशन होने पर ही इरेक्शन होता है। यदि आप रेगुलर कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं तो आपका सर्कुलेशन सिस्टम मजबूत बनता है, जिससे हैल्थी इरेक्शन पाने में मदद मिलती है। सप्ताह में लगभग 60 मिनट की कार्डियो एक्सरसाइज करनी चाहिए, साथ इससे पेट पर जमा अनावश्यक फैट भी कम होता है।

अपना कोर मजबूत बनाएं

जबरदस्त सेक्सुअल परफॉर्मेंस के लिए कोर का मजबूत होना जरूरी है। जरा सोचिये की आप अपने पार्टनर के साथ एक्शन में हैं, और अचानक आपकी कमर या पीठ में मोच आ जाती है। अब आप क्या करेंगे? आप अपने साथी को बीच मे छोड़ कर अलग नही हो सकते ऐसा करने से आपकी इमेज पूरी तरह खराब हो सकती है, आप क़ा रीलेशनशिप  टूट सकता है|  ऐसी किसी भी शर्मनाक स्थिति को आने से पहले ही रोकना जरूरी है। इसके लिए आपको अपने पेट की मसल्स को मजबूत बनाना चाहिए। इससे आपका कॉन्फिडेंस भी इम्प्रूव होगा।

इसके लिए आपको हफ्ते में दो से तीन दिन अपने एब्स, लोवर बैक को टारगेट करके एक्सरसाइज करना चाहिए। प्लान्क होल्ड, लेग रेस, नी रेस, बाइसिकल क्रनचेस, जैसी एक्सरसाइज इसमे हेल्पफुल होती हैं।

इसमे ध्यान रखें कि सेक्स से ठीक पहले इन एक्सरसाइज को नही करना चाहिए। इन्हें खाली समय मे जब आपके पास पर्याप्त टाइम हो या मॉर्निंग में करना सही रहता है।

टेस्टोस्टेरॉन को बूस्ट करें

टेस्टोस्टेरॉन सबसे मुख्य हॉर्मोन है जो सेक्सुअल एक्टिविटी को कंट्रोल करता है, इसे नेचुरली बूस्ट करने के लिए कुछ प्लांट्स जैसे अश्वगंधा, जिंजर, शिलाजीत, कोंच आदि को यूज़ करना चाहिए। इनसे एजिंग के साथ होने वाले हॉर्मोन की कमी को दूर करने में हेल्प मिलती है, जोश और उत्साह बना रहता है।

 

अब आपके जीवन के आनंद की चाबी आपके हाथ में है, इन टिप्स को गम्भीरता से लेते हुए इन्हें अपनी लाइफ में शामिल करें और अपनी सेक्स लाइफ को नए रंगों से भरें।

Medically reviewed by Rishabh Verma, RP