अपने साथी के साथ एक गंभीर बहस के बाद आमतौर पर दो परिणाम निकल सकते हैं। आप दोनों का गुस्सा शांत होने के पश्चात आप दोनों अपने बीच किसी भी प्रकार की अंतरंगता से दूर रहें। या फिर दोनों के बीच हुए मनमुटाव को भुलाने के लिए आप दोनों संभोग करें।

यह बात ज़रा आश्चर्यजनक है कि दो व्यक्ति एक दूसरे पर इतना क्रोधित होने के बाद एक दूसरे के प्रति एक तीव्र वासना महसूस करें। किन्तु एक रोचक तथ्य यह भी है की यह वाक्या कई दमपत्तियों के साथ हो चुका है, जब वे एक भीषण बहस या मनमुटाव के बाद संभोग करके अपने झगड़े को भूल गए।


नई पीढ़ी में मेकअप सेक्स नामक एक संज्ञा बेहद मशहूर हो रही है। इसके अनुसार किसी भी प्रकार की बहस होते ही दम्पत्ति अपने शयनकक्ष की ओर प्रस्थान करते हैं एवं संभोग के द्वारा अपने झगड़े को सुलझाते हैं। सवाल यह उठता है, कि क्या यह मेकअप सेक्स आपके रिश्ते के लिए लाभकारी है? क्या इसके कुछ दुष्प्रभाव हैं?


आइये इसका जवाब जानते है ।


माना जाता है कि झगड़े के बाद व्यक्तियों में ज़्यादा ऊर्जा मौजूद होती है, जो यौनेच्छा के रूप में प्रसारित होकर उन्हें सेक्स करने के लिए प्रेरित करती है। सेक्स कोच, लूसी रोवेट के अनुसार गुस्से या क्रोध से मनुष्य में ऊर्जा बढ़ जाति है एवं उसकी काम भावना बढ़ जाती है। कई व्यक्तियों के लिए झगड़े के पश्चात संभोग करना, अपने तनाव से छुटकारा पाने का एक तरीका है। वहीं कुछ लोग सपने साथी के साथ हुए झगड़े से अपने रिश्ते पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव देखते हुए इस क्रिया में शामिल हो जाते हैं।


मेकअप सेक्स एक अद्भुत तरीका है, यह सुनिश्चित करने का कि अब आपके और आपके साथी के बीच कोई तनाव नही।  इसके द्वारा लोग अपने साथी को यह व्यक्त करना चाहते हैं कि उनके बीच हुए तनाव के बावजूद वे अपने साथी से प्रेम करते हैं एवं उनके साथ अपने रिश्ते को खुशहाल बनाए रखना चाहते हैं।


कई विशेषग्यों का मानना है कि इसके द्वारा लोग अपने साथी को यह बताना चाहते हैं कि उनके बीच हुए मनमुटाव या बहस के बाद भी वे उनके साथ रहना चाहते हैं एवं यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे दोनों एक दूसरे को छोड़कर कहीं नहीं जानेवाले।कई लोगों एवं विशेषग्यों का मानना है कि मेकअप सेक्स एक मनुष्य के जीवन के सबसे अद्भुत सेक्स में से एक हो सकता है। इसका कारण है इसमें मौजूद ऊर्जा। व्यक्तियों के क्रोधित होने के दौरान उनके शरीर में काफी अधिक मात्रा में ऊर्जा की उत्पत्ति होती है। सेक्स करते वक्त यही ऊर्जा इस क्रिया में प्रसारित हो जाती है एवं इसे अद्भुत बनाती है। इसके पश्चात साथियों के बीच पुनः प्रेम लौट आता है।


मेकअप सेक्स से दो लोगों के बीच लव हॉर्मोन - ऑक्सीटोसिन, स्त्रावित होता है, एवं उनके बीच नकारात्मक ऊर्जा को कम कर देता है। हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि मेकअप सेक्स काफी हद तक लोगों के बीच के झगड़े को सुलझा देता है किंतु उन्हें आपस मे बात करना नहीं भूलना चाहिए। बात करके, या अपने बीच हुए मनमुटाव या बहस पर चर्चा करके वे ऐसी स्थितियों को दोबारा उत्पन्न होने से रोक सकते हैं।


शारीरिक अंतरंगता किसी भी प्रेम संबंध का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, किन्तु ध्यान रहे कि यह आपके बीच की भावनात्मक अंतरंगता की जगह न ले।